Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

टीआरपी के लिए शो की एक्ट्रेस का बदला लुक, सिर्फ मेकअप पर खर्च हो रहे इतने लाख

बताया जा रहा है की शो में कुछ बदलाव किये गए है और टीआरपी बढ़ाने के लिए श्रेनु के इस लुक ट्रांसफॉर्मेशन किया गया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की शो की प्रोडक्शन की कॉस्ट इस वजह से काफी बढ़ गयी है।

09:46 AM Jun 24, 2019 IST | Ujjwal Jain

बताया जा रहा है की शो में कुछ बदलाव किये गए है और टीआरपी बढ़ाने के लिए श्रेनु के इस लुक ट्रांसफॉर्मेशन किया गया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की शो की प्रोडक्शन की कॉस्ट इस वजह से काफी बढ़ गयी है।

हिट टीवी शो ‘एक भ्रम सर्वगुण सम्पन्न’ की लीड एक्ट्रेस श्रेनु पारिख का लुक शो में ट्रांसफॉर्म कर दिया गया है और जो श्रेनु पहले बनारसी साड़ी और हैवी मेकअप में नजर आ रही थी अब एक मॉडर्न लेडी के लुक में नजर आ रही है। 
Advertisement
बताया जा रहा है की शो में कुछ बदलाव  किये गए है और टीआरपी बढ़ाने के लिए श्रेनु के इस लुक ट्रांसफॉर्मेशन  किया गया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की शो की प्रोडक्शन की कॉस्ट इस वजह से काफी बढ़ गयी है। 
रिपोर्ट्स के अनुसार श्रेनु के इस ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से अब प्रोडक्शन को करीब 1.5 लाख से 2 लाख रूपए ज्यादा का खर्चा करना पड़ता है। शो की स्टोरी लाइन चेंज होने की वजह से श्रेनु के ग्लॉसीमेकअप, हैवी ज्वेलरी को मॉडर्न बनाने के लिए  मेकअप प्रोडक्ट्स में बदलाव किया गया है। 
पहले हर रोज़ श्रेनु के मेकअप पर करीब 5000 से 6000 लगते थे पर अब ये खर्च बढ़कर 7000 से 8000 तक हो गया है।  यानी हर महीने करीब 60 हजार रूपए अधिक खर्च होते है। शो के मेकर्स की कोशिश है की श्रेनु के लुक को हाइप किया जा सके। 
वही शो की एक्ट्रेस श्रेनु का कहना है की उन्हें साड़ी वाला लुक ही पसंद था पर शो की डिमांड की वजह से वो खुद को इस लुक के लिए खुद को एलिगेंट बना रही है।  ये बदलाव शो के लिए अच्छा है और दर्शकों को भी खूब पसंद आएगा। 
आपको बता दें शो में लीप लाना आजकल का ट्रेंड बना गया है और ऐसे में किरदारों की अचानक उम्र बढ़ा दी जाती है या फिर कहानी को आगे ले जाने के लिए किरदार के कलाकार बदल दिए जाते है।  कई बार ऐसे बदलाव शो के लिए फायदेमंद भी होते है।

इन दिनों सोनम कपूर एक साथ मना रही है ‘हनीमून/सालगिरह/जन्मदिन’, देखिये तस्वीरें

Advertisement
Next Article