Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

श्री अकाल तख्त साहिब पर चडढा समेत 2 को लगी धार्मिक तनख्वाह

NULL

01:00 PM Jan 24, 2018 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना-अमृतसर : चीफ खालसा के पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह चडढा के महिला प्रिंसीपल के साथ सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल के मामले में फंसे चरणजीत सिंह चडढा समेत कुल 3 मामलों का आज श्री अकाल तख्त साहिब पर हुई 5 सिंह साहिबान की बैठक में निपटारा किया गया। मंगलवाल पांच सिंह साहिब की श्री अकाल तख्त साहिब पर बैठक हुई जिस में विभिन्न पंथक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह , तख्त पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह , तख्त केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह और श्री अकाल तख्त साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मलकील सिह शामिल हुए।

सिंह साहिब ने अपनी बैठक के दौरान सरदार चडढा को राहत देते हुए 2 साल के लिए किसी भी धार्मिक, शिक्षाण और सामाजिक व सियासी मंच पर चडढा के बोलने पर पाबंदी लगाते हुए चीफ खालसा दीवान के कार्यकारी प्रधान को निर्देश दिए है कि वह चरणजीत सिंह चडढा की प्राथमिकता सदस्यता बरखास्त करके रिपोर्ट सौंपे। उन्होंने हुकम जारी करते हुए दीवान के ओनरी सचिव को हिदायत भी की कि वह चरणजीत सिंह चडढा का इस्तीफा परवान करके अकाल तख्त साहिब को सूचित करें। सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह ने यह भी कहा कि चरणजीत सिंह चडढा पर उपरोक्त लगाई गई पाबंदी जारी रहेंगी और 2 सालों तक चडढा के चाल-चरित्र को ध्यान में रखा जाएंगा। उसके पश्चात वह अपना निवेदन पत्र सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब पर भजेंगा, उसके पश्चात उसपर पुर्न विचार होगा।

इसके अतिरिक्त श्री अकाल तख्त साहिब पर 2 अन्य सिख धार्मिक मामलों का निपटारा भी हुआ। इनमें एक मामले में गुरदासपुर स्थित गुरूद्वारा छोटा घल्लूघारा साहिब के मामले में पूर्व प्रबंधक मास्टर जौहर सिंह को तनखाईयां किया गया था। वही इस कमेटी के एक अन्य सदस्य बूटा सिंह को पंथ से निष्कासित किया गया था। इस मामले में मास्टर जौहर सिंह आज श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए जिनको 5 सिंह साहिब ने विचार करके आदेश दिया कि। जौहर सिंह को सहज पाठ करने या सुनने के साथ एक सप्ताह के लिए प्रतिदिन एक-एक घंटा श्री हरिमंदिर साहिब में संगत के जूते साफ करने और लंगर हाल में जाकर संगत के झूठे बर्तन साफ करने के साथ-साथ धार्मिक कीर्तन सुनने की सजा लगाई गई है। इसके बाद इस के बाद मास्टर जौहर सिंह 501 रूपय की भेटा गुरू की गोलक में डालेगा और 501 रूपये की कड़ाह प्रसाद की देग करवा कर अपनी क्षमा के लिए श्री अकाल तख्त साहिब से अरदास करवाएगा।

मौके पर पहुंचे मास्टर जौहर सिंह ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब से उनको जो भी धार्मिक सजा सुनाई गई है उसे पूरी निर्माता के साथ पूरी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पहले सरबत खालसा के जत्थेदारों द्वारा लगाई धार्मिक सजा भी पूरी की थी। अब श्री अकाल तख्त साहिब से जो सजा मुझे सुनाई गई है उसे में प्रसाद समझ कर अपना रहा हूं। अपनी यह सजा वे 24 जनवरी से ही शुरू कर रहा हूं।

इससे पहले आज सुबह चीफ खालसा दीवान के पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह चडढा पंज सिंह साहिबान की बैठक से पहले श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय के बाहर अपने पारिवारिक सदस्यों और चुनिंदा समर्थकों के साथ श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंचे। स्मरण रहे कि पिछले दिनों चरणजीत सिंह चडढा को सिंह साहिबान ने आज के दिन अकाल तख्त साहिब पर पहुंचने का आदेश दिया था।

ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि चीफ खालसा दीवान के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्ढा की एक महिला प्रिंसिपल के साथ अश्लील हरकतें करने की वायरल हुई वीडियो के संबंध में एक प्रस्ताव एसजीपीसी की कार्यकारिणी की ओर से पास करके श्री अकाल तख्त साहिब पर भेजा था वहीं कई संस्थाओं ने भी श्री अकाल तख्त साहिब पर लिखित शिकायतें व वीडियो क्लिप श्री अकाल तख्त साहिब पर सौंपी थी। जिस को मुख्य रख चड्ढा को सभी धार्मिक संस्थानों के पदों से उतारने के आदेश दे दिए गए थे।

उधर श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने पहुंचे चड्ढा ने मीडिया को कहा कि उसे विरोधियों ने उसे एक साजिश के तहत फंसाया है। उसके खिलाफ साजिश रची गई है। मैं अकाल तख्त साहिब पर अपना पक्ष रख आया हूं। सब कुछ बहुत जल्दी ठीक हो जाएगा।

– सुनीलराय कामरेड

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article