Top NewsWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Shrikant Tyagi : श्रीकांत त्यागी के परिवार ने कोर्ट से मांगी अतिरिक्त सुरक्षा, जानिए क्या है पूरा मामला

श्रीकांत त्यागी के परिवार ने अदालत से सुनवाई के दौरान बड़ी मांग की है। परिवार ने त्यागी की जान को खतरा बताते हुए अदालत से उन्हें अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

08:46 AM Sep 06, 2022 IST | Desk Team

श्रीकांत त्यागी के परिवार ने अदालत से सुनवाई के दौरान बड़ी मांग की है। परिवार ने त्यागी की जान को खतरा बताते हुए अदालत से उन्हें अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

श्रीकांत त्यागी के परिवार ने अदालत से सुनवाई के दौरान बड़ी मांग की है। परिवार ने त्यागी की जान को खतरा बताते हुए अदालत से उन्हें अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। त्यागी अभी जेल में बंद है। त्यागी की पैरवी कर रहे वकील सुशील भाटी ने बताया कि उसके परिवार ने हाल में स्थानीय गौतम बुद्ध नगर अदालत से उसकी सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया था।
Advertisement
वही, वकील ने कहा, ‘‘अदालत ने त्यागी की सुरक्षा बढ़ाने की अनुमति दे दी थी। अतिरिक्त सुरक्षा का ब्योरा जेल नियमों के अनुसार तय किया जाएगा।’’ नोएडा की एक महिला के साथ मारपीट और अपशब्द कहने वाले कथित वीडियो के सामने आने के बाद त्यागी को गिरफ्तार किया गया था। नोएडा पुलिस ने त्यागी (34) को नौ अगस्त को मेरठ से गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम और असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
बीजेपी ने त्यागी से किसी प्रकार के संबंधों से किया था इनकार
इसी के साथ गैंगस्टर अधिनियम के अलावा त्यागी पर उसकी कारों पर ऐसे स्टिकर और राज्य सरकार के प्रतीक का उपयोग करने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया गया था, जो केवल विधानसभा सदस्यों को जारी किए जाते हैं। त्यागी को भाजपा का पदाधिकारी बताया गया था। हालांकि, पार्टी ने उसके साथ संबंधों से इनकार किया था।
Advertisement
Next Article