
फेमस एक्ट्रेस श्रुति हासन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहती है। वही बोल्ड विचारों को रखने तो कभी अपनी फिल्में तो कभी लुक को लेकर हर जगह छाई रहती हैं। श्रुति ने बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग दिखाई है। लंबे समय तक शांतनु हजारिका के साथ अपने रिलेशनशिप को छुपाने के बाद श्रुति ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है। वही अब श्रुति के साथ अपने रिलेशनशिप पर शांतनु ने बात की है और शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।

आपको बता दे, शांतनु हजारिका एक डूडल आर्टिस्ट हैं जो रफ्तार, डिवाइन जैसे म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। वही, श्रुति और शांतनु एक-दूसरे को साल 2018 से जानते हैं और 2020 में दोनों ने साथ रहने के फैसला लिया था। यहां तक की लॉकडाउन में श्रुति और शांतनु साथ में थे। वही अब मीडिया को दिए इंटरव्यू में शांतनु हजारिका ने श्रुति के साथ अपनी शादी के प्लान के बारे में बातचीत की। उन्होंने बताया कि दोनों की शादी हो चुकी है मगर ये नॉर्मल शादी नहीं बल्कि क्रिएटिव है।

शांतनु ने बताया कि लॉकडाउन में हमे और भी पेशेंस आ गए हैं। साथ ही एक अलग तरह की अंडरस्टैंडिंग बन गई है जो सिर्फ तब बनती है जब आप साथ रहते हैं। शांतनु ने आगे कहा हम क्रिएटिवली शादीशुदा हो चुके हैं। जो दिखाता है कि हमारा रिश्ता कितना मजबूत है। हम क्रिएटिव लोग हैं जो साथ में क्रिएटिव चीजें करते हैं, जो हमारे लिए बहुत जरुरी है। जब शादी की बात आती है तो इस बारे में अभी नहीं पता। देखते हैं चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं।

शांतनु ने साथ ही बताया कि वह कैसे अपने रिलेशनशिप को काम से दूर रखते हैं। उन्होंने कहा कभी-कभी लोग श्रुति और उन्हें काम के लिए क्रिटिसाइज करते हैं। ये इंडस्ट्री का हिस्सा है। मैं इसे अपनी जॉब की तरह लेता हूं। आपको बता दे, 9 जनवरी 2022 को श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील शेयर की थी, जिसमें वह शांतनु के साथ 'कपल गेम' खेलती नजर आ रही थीं। वीडियो में श्रुति ने खुलासा किया था और स्वीकार किया था कि, वह सबसे पहले उसे 'आई लव यू' कहने वाली थीं।