Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शुक्रवार के दिन एक बार जरूर कर लें ये उपाए ,बरसेगा धन साथ ही होगी मां लक्ष्मी की कृृपा

ऐसा कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना करने से घर में कभी भी अन्न और धन दोनों चीजों की ही कमी नहीं रहती है।

07:30 AM Jul 12, 2019 IST | Desk Team

ऐसा कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना करने से घर में कभी भी अन्न और धन दोनों चीजों की ही कमी नहीं रहती है।

ऐसा कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना करने से घर में कभी भी अन्न और धन दोनों चीजों की ही कमी नहीं रहती है। इससे घर में समृद्घि आती है। इसके साथ ही व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की करता है। लेकिन अगर शुक्रवार के दिन अगर आप ज्योतिषीय द्घारा बताए गए कुछ उपाय कर लेते हैं तो आपको दोगुना लाभ मिल सकता है। तो आइए जान लेते हैं कौन से वह उपाय। 
Advertisement

शुक्रवार के दिन के उपाए 

1.शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए देवी मां को लाल फूल चढ़ाने से घर में धन लाभ होता है।
2.ज्योतिषशास्त्रों के शुक्रवार के दिन घर से बाहर जाते वक्त एक चम्मच दही खाकर जाएं। इससे आपका पूरा दिन अच्छा गुजरेगा इसके साथ ही आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। 
3.जिन लोगों की धनवान बनने की इच्छा है उन्हें शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के चरणों में पांच पीली कौडिय़ां अर्पित करनी चाहिए। फिर पूजा करने के बाद उन्हें लाल रेशमी कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रख देना चाहिए। इससे धन की वृद्घि होती है। 
4.परेशानियों से बचने के लिए शुक्रवार के दिन काली चीटियों को चीनी या आटा खिलाना अच्छा होता है। इससे परेशानियों से मुक्ति मिलती है। 
5.मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ करना शुभ होता है। इससे व्यक्ति की सभी मुरादें पर्ण होती है। 
6.आज के दिन देवी मां की आराधना करते वक्त सफेद या लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। क्योंकि इससे पूजा का दोगुना फल भी मिलता है। 
7.संतान प्राप्ति में आ रही मुसीबतों को दूर करने के लिए भी शुक्रवार के दिन देवी मां के गजलक्ष्मी स्वरूप की उपासना करना अच्छा होता है। इससे देवी मां आपके सभी संकटो को दूर करने में आपकी मदद करती है। 
Advertisement
Next Article