For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Shweta Tiwari Western Outfits: वेस्टर्न लुक में बला की खूबसूरत दिखती है श्वेता तिवारी, देखें तस्वीरें

11:35 AM Oct 27, 2024 IST | Priya Mishra
shweta tiwari western outfits  वेस्टर्न लुक में बला की खूबसूरत दिखती है श्वेता तिवारी  देखें तस्वीरें

अपनी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली श्वेता तिवारी का फैशन भी जबरदस्त है। श्वेता तिवारी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस है।

कसौटी जिंदगी की सीरियल से अपने करियर की शुरूआत करने के बाद श्वेता ने प्रेरणा के तौर पर घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई थी।

इसके बाद एक लंबा वर्क ब्रेक लेने के बाद श्वेता फिर से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं।

आज भी श्वेता अपने कमला के लुक्स से लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा देती हैं। उनके फैशन की बात की जाए, तो उनका कोई जवाब ही नहीं है। फैशन के मामले में श्वेता किसी बॉलीवुड डीवा से कम नहीं है।

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस उनकी फोटोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

अगर आप किसी पार्टी में वेस्टर्न आउटफिट्स कैरी करना चाहती हैं, तो आपको श्वेता के इस लुक से इंस्पीरेशन लेनी चाहिए। बढ़ती उम्र के साथ भी उनकी फिटनेस शानदार है। इस लुक में श्वेता अपने फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने रेड कलर के इयरिंग्स कैरी किए हैं।

श्वेता का ये कूल बॉसी लुक बेस्ट है। इस लुक से आप भी इंस्पीरेशन ले सकती हैं। अगर आप भी एक ऑफिस गोइंग विमेन हैं, तो आपके लिए ये लुक परपेक्ट रहेगा। इसके साथ एक्ट्रेस ने बहुत ही मिनिमल नेकपीस कैरी किया है।

इस वनशोल्डर मल्टीग्रीन कलर बॉडीकॉन सूट में श्वेता की फिटनेस देखने लायक है। उनके इस लुक को देखकर शायद ही कोई उनकी उम्र का अंदाजा लगा सके। इसके साथ उन्होंने बालों को स्ट्रेट हेयरस्टाइल दिया है, जो बहुत ही क्लासी लग रहा है।

श्वेता का ये लुक हैरान कर देने वाला है। इस लुक को देखकर शायद ही कोई इस बात का अंदाजा लगा सके कि एक्ट्रेस दो बच्चों की मां हैं। उनका ये आउटफिट बहुत ही स्टनिंग है।

एक्ट्रेस का ये गॉर्जियस लुक दिल को छू जाने वाला है। इस तरह के स्टाइल के साथ आप भी पार्टी में कहर बरपा सकती हैं। साथ में हैवी कर्ल्स और बोल्ड मेकअप परफेक्ट लग रहे हैं।

इस नेट गाउन में एक्ट्रेस बहुत ही ग्लैमरस लग रही हैं। उनका ये स्टाइल जबरदस्त है। इसके साथ उनका बोल्ड मेकअप और स्मोकी आई लुक कमाल का है। इसे हर लड़की जरूर ट्राई करना चाहेगी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Priya Mishra

View all posts

Advertisement
×