Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का 106 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

09:33 AM Nov 05, 2022 IST | Desk Team

आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का 106 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का निधन हो गया है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर निवासी 106 वर्षीय नेगी ने आज सुबह अपने पैतृक स्थान कल्पा में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। श्याम सरन नेगी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Advertisement
श्याम सरन नेगी ने 2 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना अंतिम वोट डाला था। उन्हें कुल 34 बार मतदान किया था। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन का कहना है कि जिला प्रशासन सबसे बुजुर्ग मतदाता के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहा है। उन्हें सम्मानपूर्वक विदा करने की पूरी व्यवस्था की जा रही है।
श्याम सरन नेगी के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया। उन्होंने भी देश के सबसे उम्रदराज मतदाता नेगी की तारीफ करते हुए कहा था कि इससे नई पीढ़ी के लोग मतदान के लिए प्रेरित होंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यम्नत्री जयराम ठाकुर ने नेगी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुःखी हूं। उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी। 

कभी नहीं छोड़ा मतदान करना 

जुलाई 1917 में जन्मे नेगी ने 1951 से लेकर अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव में मतदान किया था।  इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने 34वीं बार मतदान किया था। वो 2014 से हिमाचल के चुनाव आइकन भी रहे, नेगी ने 1951 से हर चुनाव में मतदान किया है। पेशे से शिक्षक रहे नेगी ने अपने जीवनकाल में कभी भी मतदान करने का अवसर नहीं छोड़ा।

Advertisement
Next Article