Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मध्यप्रदेश में 19 जून को होगा सिकल सेल दिवस कार्यक्रम, राष्ट्रपति मुर्मु होंगी मुख्य अतिथि

सिकल सेल प्रभावित 33 जिलों में शिविर आयोजित किए जाएंगे

08:41 AM Jun 10, 2025 IST | IANS

सिकल सेल प्रभावित 33 जिलों में शिविर आयोजित किए जाएंगे

विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को मनाया जाएगा। इस मौके पर बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत तलून में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिस्सा लेंगी। सिकल सेल दिवस के कार्यक्रम में प्रदेश में सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता लाने की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सिकल सेल रोगियों और उनके देखभालकर्ताओं को पेन क्राइसिस जैसी तीव्र स्थितियों में प्रबंधन के तरीकों से अवगत कराया जाएगा।

राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को मनाया जाएगा। इस मौके पर बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत तलून में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिस्सा लेंगी। बताया गया कि बड़वानी की तलून ग्राम पंचायत के खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कई नवाचारों का शुभारंभ किया जाएगा। इनमें जेनेटिक काउंसलिंग जागरूकता वीडियो और प्रभावित गर्भवती महिलाओं के लिए व्यापक दिशानिर्देश मॉड्यूल शामिल हैं। लक्षित आयु वर्ग की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग पूर्ण करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। सिकल सेल दिवस के कार्यक्रम में प्रदेश में सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता लाने की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सिकल सेल प्रभावित 33 जिलों में विशेष परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां उन्हें आनुवंशिक परामर्श, रोग प्रबंधन, भावी पीढ़ी के लिए संभावनाओं और आवश्यक चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।

Raja Raghuvanshi Murder: हनीमून पर ले गई थी सारे गहने..राज के प्यार में खेला खूनी खेल

उप-केन्द्रों से लेकर जिला अस्पतालों तक सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष शिविर लगाकर रोगियों की पहचान, स्क्रीनिंग तथा परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की जाएगी। सिकल सेल रोगियों और उनके देखभालकर्ताओं को पेन क्राइसिस जैसी तीव्र स्थितियों में प्रबंधन के तरीकों से अवगत कराया जाएगा। जिले की विशेष रूप से प्रभावित जनजातीय एवं ग्रामीण पंचायतों में स्क्रीनिंग और परामर्श के लिए अभियान चलाया जाएगा।

राज्य स्तर पर विकसित जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड का वितरण किया जाएगा, जिससे लोगों को आनुवंशिक जानकारी समझने में सुविधा होगी। विकलांगता योजनाओं और वित्तीय सहायता से सिकल सेल रोगियों को जोड़ने की प्रक्रिया सरल करने के लिए यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिए मेगा शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। बड़वानी के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि रहेंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित अन्य मंत्रीगण शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement
Next Article