Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फ्रीज में गूंथे हुए आटे की रोटियों का भूलकर भी न करें सेवन, हो सकता है जानलेवा

हर किसी के घर में गूंथा हुआ आटा जरूर मिलता है। जब भी खाने के बाद जितना भी आटा बचता हैर उसे सभी ही फ्रिज में रख देते हैं ताकि वह बाद में रात को या शाम को इस्तेमाल हो जाए।

09:10 AM Jul 16, 2019 IST | Desk Team

हर किसी के घर में गूंथा हुआ आटा जरूर मिलता है। जब भी खाने के बाद जितना भी आटा बचता हैर उसे सभी ही फ्रिज में रख देते हैं ताकि वह बाद में रात को या शाम को इस्तेमाल हो जाए।

हर किसी के घर में गूंथा हुआ आटा जरूर मिलता है। जब भी खाने के बाद जितना भी आटा बचता हैर उसे सभी ही फ्रिज में रख देते हैं ताकि वह बाद में रात को या शाम को इस्तेमाल हो जाए। कई तो ऐसे भी लोग होते हैं जो सुबह और शाम के लिए आटा एक साथ ही गूंथ लेते हैं ताकि समय बच जाए। 
Advertisement
शायद आपको पता नहीं है कि गूंथा हुआ आटा आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अब आप सब ही सोच रहे होंगे कि ऐसा सालों से करते आ रहे हैं। लेकिन हम बता दें कि फ्रिज में रखा हुआ गूंथा आटा सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है। 

वैज्ञानिक तथ्य

विशेषज्ञों ने कहा है कि जैसे ही आटा में पानी मिला दिया जाता है उसे उसी समय इस्तेमाल कर लें। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि कई ऐसे रसायनिक बदलाव आटे के अंदर आते हैं जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।
आटे को जब भी आप फ्रिज में गूंथकर रखते हैं तो उसमें कई सारी फ्रिज की हानिकारक किरणें मिल जाती हैं। फ्रिज में रखा हुआ आटा इस्तेमाल करने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 

आयुर्वेद क्या कहता है

आयुुर्वेद में भी फ्रिज में रखे हुए आटे के इस्तेमाल करने को मना किया गया है। आयुर्वेद में कहा गया है कि जब भी आप रोटी बनाते हैं तो फ्रेश आटे को गूंथकर बनाए ना कि फ्रिज में रखा हुआ आटा इस्तेमाल करें। फ्रिज में जो आटा गूंथकर रखा होता है वह बासी हो जाता है और उसका स्वाद ताजे आटे से बिल्कुल अलग होता है। 

धार्मिक कारण

शास्‍त्रों में कहा गया है कि भूत के भोजन के सम्मान बासी भोजन होता है। इसके अलावा कई लोग यही कहते हैं कि जब भी फ्रिज में बचा हुआ आटा रखते हैं वह पिंड के सम्मान हो जाता है। 
उसके बाद इस पिंड का भक्षण करने के लिए भूत-प्रेत घर में आना शुरु हो जाते हैं। जिन घरों में फ्रिज में बचा हुआ आटा रख दिया जाता है तो उस घर में हमेशा रोग और आलस बसा रहता है। 
बता दें कि कई लोगों को गैस की परेशानी भी बासी आटे से हो सकती है। इसलिए कहा जाता है कि जिस समय आपको रोटी या खाना बनाना है तभी आटे को गूंथे और ताजी रोटी ही खाएं जो आपकी सेहत के लिए लाभकारी है। 
Advertisement
Next Article