Sidhu Moose Wala Funeral : सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार, अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज उनके गांव मूसा में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 29 मई को मनसा में उनकी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
03:30 PM May 31, 2022 IST | Desk Team
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत पंजाब इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा सदमा है। 29 मई को अज्ञात हमलावरों के हमले में मारे गए मूसेवाला का आज उनके गांव मूसा में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान अपने चहिते सितारे को अंतिम विदाई देने के लिए हज़ारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा।
Advertisement
मूसेवाला के अंतिम यात्रा की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अंतिम संस्कार के दौरान हज़ारों की संख्या में लोग पहुंचे। सिंगर के युवा फैंस की सुबह से ही घर के बाहर भीड़ लगी है, जो उनके अंतिम दर्शन के लिए वहां पहुंचे। इस दौरान मूसेवाला के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई। मूसेवाला (28) कांग्रेस नेता भी थे। हमले के समय उनके साथ गाड़ी में मौजूद उनके रिश्ते के भाई और एक दोस्त गोलीबारी में घायल हो गए थे।
शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा शनिवार को पंजाब पुलिस ने वापस ले ली थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए हाई कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग गठित करने की सोमवार को घोषणा की थी।
Advertisement