Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Sidhu Moosewala Mom Pregnant : दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां जल्द दूसरे बच्चे को देंगी जन्म

01:51 PM Feb 27, 2024 IST | Kajal Jha

Sidhu Moosewala Mom Pregnant : पंजाब के मशहूर सिंगर और रैपर Sidhu Moosewala का साल 2022 मेंनिर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी थी । उनकी गोली मारकर कुछ लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। अब एक लंबे समय की अवधी के बाद सिद्धू मूसे वाला के परिवार को मुस्कुराने की वजह मिली है। जी हाँ उनकी मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

Advertisement

Sidhu Moosewala Mom Pregnant : आपको बात दें सिद्धू मूसे वाला का 29 मई 2022 को निधन हो गया था। लोकप्रिय सिंगर और रैपर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​​​सिद्धू मूसेवाला ( Sidhu Moosewala) मानसा के जवाहर गांव में कुछ अंजान लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्धू मूसे वाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

सिंगर के निधन ने उनके परिवार के साथ-साथ उनके चाहने वालों का भी दिल तोड़कर रख दिया था। वो पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में ऐसा खालीपन छोड़ कर गए कि उनकी भरपाई नहीं हो सकि। अब एक लंबे समय के बाद फाइनली सिद्धू मूसे वाला के घर में एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है। पंजाब के फेमस दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसे वाला की मां चरण कौर जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस जानकारी को खुद उनके परिवार ने शेयर किया है।बता दें कि सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा था। परिवार अब तक अपने घर के चिराग की मौत के गम से बाहर नहीं निकल पाया है। ऐसे में सिंगर के पेरेंट्स के फिर से मम्मी-पापा बनने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है।

सिद्धू मूसेवाला की बात करें तो उनका जन्म 17 जून 1993 में हुआ था। सिंगर का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था, लेकिन लोग उन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जानते थे। काफी कम उम्र में उन्होंने अपनी तगड़ी पहचान बनाई थी। उन्होंने कई हिट गाने गाए थे, लेकिन उन्हें गैंगस्टर रैप सॉन्ग के लिए ज़्यादा जाना जाता था। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिद्धू मूसेवाला को विवादित सिंगर के तौर पर भी जाना जाता था। उनपर खुलेआम गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप था। लेकिन तभी भी फैंस उनपर प्यार लुटाने से कभी भी नहीं कतराते थे। मगर 29 मई 2022 वो दिन था, जब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की शान कहे जाने वाले सिद्धू मूसेवाला जिंदगी की जंग हार गए। कुछ गुंडों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

 

 

Advertisement
Next Article