Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Video : सियाचिन में हथौड़े से अंडे तोड़ते हैं सैनिक

सियाचिन में जीवन कितना कठिन है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां तैनात सैनिकों ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे अंडों को हथौड़े से तोड़ते नजर आ रहे हैं।

06:56 PM Jun 08, 2019 IST | Shera Rajput

सियाचिन में जीवन कितना कठिन है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां तैनात सैनिकों ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे अंडों को हथौड़े से तोड़ते नजर आ रहे हैं।

सियाचिन में जीवन कितना कठिन है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां तैनात सैनिकों ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे अंडों को हथौड़े से तोड़ते नजर आ रहे हैं। 
Advertisement
सियाचिन में तापमान शून्य से नीचे 40 डिग्री से लेकर शून्य से नीचे 70 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस बात की झलक देखी जा सकती है कि दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध के मैदान में सैनिकों को हर रोज कितनी मुश्किलों का सामना करना होता है। 
वीडियो में तीन सैनिकों को फल जूस के खुले टेट्रा पैक को तोड़ते देखा जा सकता है, और उसे तोड़ने के बाद भी बर्फ ही निकलती है। 
उसके बाद वे बताते हैं कि जूस पीने के लिए उन्हें उसे उबालना पड़ता है। वीडियो से यह भी पता चलता है कि यदि आप सियाचिन में हैं तो तोड़ना आम बात है। सैनिक बताते हैं कि उन्हें अंडे तोड़ने के लिए हथौड़े की जरूरत पड़ती है। 
एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, ‘हमारे सैनिक सियाचिन में कितने कठिन मौसम का सामना करते हैं। इसे तथाकथित लिबरलों और सेकुलरों को भेजें, जो भारतीय सेना का मनोबल गिराने का कोई मौका नहीं छोड़ते।’
 
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान यह बहुत दुखद है..हमारे बहादुर और क्षमतावान सियाचिन के सैनिकों को सलाम। इन जांबाजों का जीवन इतना कठिन है।’

Advertisement
Next Article