For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sikkim: सेना के 8 जवानों के शव मिले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

08:15 PM Oct 07, 2023 IST | Prateek Mishra
sikkim  सेना के 8 जवानों के शव मिले  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि सिक्किम में बाढ़ के बाद लापता हुए सैनिकों के एक समूह में शामिल आठ जवानों  के अवशेष मिले हैं। सिंह ने X पर एक पोस्ट में कहा कि वह सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में सेना के आठ जवानों समेत कई लोगों की मृत्यु होने से बहुत दुखी हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि शेष 14 सैनिकों और लापता नागरिकों को बचाने के लिए खोजबीन अभियान जारी है।बता दें कि सिक्किम में बुधवार को बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद सेना के 23 जवान लापता हो गये थे। उस दिन बाद में एक सैनिक को बचा लिया गया था।

 

सिंह ने कहा, ‘‘हाल में सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ में आठ सैन्यकर्मियों सहित कई लोगों की मृत्यु हो जाने से बहुत दुखी हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लापता 23 सैनिकों में से एक को बचा लिया गया, जबकि आठ वीर सैनिकों के अवशेष मिले हैं। राष्ट्र की सेवा के लिए अग्रिम क्षेत्रों में तैनात रहने के दौरान दिये गए उनके बलिदान को भुलाया नहीं जाएगा।’’ सिंह ने कहा, ‘‘शेष 14 सैनिकों और लापता नागरिकों को बचाने के लिए खोजबीन अभियान जारी है।’’ राज्य सरकार के अनुसार, अचानक आई बाढ़ से 25 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, 1,200 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए और सिक्किम में 13 पुल बह गए।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×