Silk Saree Blouse Designs: सिल्क साड़ी के साथ पेयर करें ये Trendy Blouse Designs, पड़ोसन भी जल जाएंगी आपको देख कर
Silk Saree Blouse Designs: सिल्क साड़ी का फैशन कभी भी पुराना नहीं हो सकता है पर इसके साथ पहनने वाले ब्लाउज के डिजाइंस फैशन की डिमांड के हिसाब से बदलते रहते हैं। कई बार बहुत सी महिलाएं सुंदर सिल्क साड़ी के साथ भी वही पुराने डिजाइंस वााले ब्लाउज कैरी कर के अपने लुक को काफी डल बना लेती हैं।
कई बार ब्लाउज के कुछ ऐसे डिजाइंस होते हैं तो सिंपल साड़ी को भी काफी खास बना देते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ब्लाउज के कुछ ऐसे डिजाइंस जिसे आप सिल्क साड़ी के साथ पहनेगे तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।
Silk Saree Blouse Designs: सिल्क साड़ी के साथ पेयर करें ये Trendy Blouse Designs
1. Halter Neck Blouse

इस तरह के हाई नेक डिजाइंस के ब्लाउज भी आप सिल्क साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइंस के साथ हैवी नेकलेस पहन कर आरप अपने लुक को कंप्लीट कर सकते हैं। ऐसे डिजाइंस आपको रॉयल वाइब्स देंगे।
2. V- Neck Blouse

यहां पर वी कट में बैककट ब्लाउज डिजाइंस दिखाए गए हैं। एक में हुक के साथ डोरी लगाया गया है। वहीं दूसरे डिजाइन में वी कट के साथ बोल लगाया गया है। यहां पर वी ऊपर से नीचे दिया गया है और हुक लगाया गया है। साड़ी के साथ परफेक्ट लगेंगे।
3. Front Deep Neck

ब्लाउज का ये डिजाइन साड़ी के साथ-साथ लहंगे के साथ भी कमाल का लगेगा। इसे बनवाते समय टेलर भैया को बताएं कि इसमें फ्रंट में आपको डीप नेक चाहिए। इसकी आस्तीन कोहनी तक होनी चाहिए और आस्तीन के किनारों पर लटकन अवश्य लगाएं। इसी से आपका लुक अच्छा दिखेगा।
4. U- Neck Backless Blouse

खूबसूरत लुक के लिए आप यू शेप बैकलेस ब्लाउज सिलवा सकती हैं। इस शेप में आपकी बैक बेहद खूबसूरत नजर आएगी।
5. Round Neck Blouse

यह एवरग्रीन डिजाइन है जो हर साड़ी के साथ एलिगेंट लगता है। स्ट्रिंग्स या डोरी जोड़कर आप इसे और भी ग्रेसफुल बना सकती हैं। यहां पर राउंड शेप के तीन डिजाइन दिए गये हैं। जो काफी यूनिक हैं। आप बैककट ब्लाउज में अपने पसंद के मुताबिक एक्सेसरीज भी जोड़ सकती हैं।

Join Channel