For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Silkyara Tunnel Case: प्रियंका गांधी ने फंसे श्रमिकों के लिए की प्रार्थना

03:52 PM Nov 23, 2023 IST | Yogita Tyagi
silkyara tunnel case  प्रियंका गांधी ने फंसे श्रमिकों के लिए की प्रार्थना
Silkyara Tunnel Case

Silkyara Tunnel Case: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की सुरक्षा की कामना की और सरकार से उन्हें उचित मुआवजा देने का आग्रह किया। प्रियंका गांधी ने कहा, उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में सुरंग में 41 मजदूर 12 दिन से फंसे हुए हैं। खबर है कि इन्हें बचाने के लिए चल रहा ऑपरेशन सफलता की ओर बढ़ रहा है और उम्मीद है कि सभी जल्द ही सुरक्षित बाहर आ जाएंगे।

  • प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की सुरक्षा की कामना की
  • प्रियंका गांधी ने सरकार से उन्हें उचित मुआवजा देने का आग्रह किया
  • प्रियंका गांधी ने कहा उम्मीद है कि सभी जल्द ही सुरक्षित बाहर आ जाएंगे
  • उन्होंने कहा, पूरे देश की दुआएं श्रमिकों के साथ हैं

श्रमिकों को मुआवज़ा और मदद दी जाए- प्रियंका गांधी

हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि सभी श्रमिक भाई जल्द से जल्द बाहर आएं और अच्छे स्वास्थ्य के साथ अपने घर पहुंचें। पूरे देश की दुआएं उनके साथ हैं। सरकार से अनुरोध है कि उन लोगों को उचित मुआवज़ा और मदद दी जाए जो दिन-रात अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सेवा करते हैं। Silkyara Tunnel Case में फंसे 41 मजदूरों को निकालने का काम अंतिम चरण में है। बचाव अभियान को आज 12 दिन पुरे हो चुके हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिल्क्यारा सुरंग पहुंचे और सुरंग के मुख्य द्वार पर बने एक मंदिर में पूजा-अर्चना की, जहां फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×