Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सिंधु, प्रणीत दूसरे दौर में

विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु ने डेनमार्क ओपन में मंगलवार को यहां इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुंजुंग के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

09:35 AM Oct 16, 2019 IST | Desk Team

विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु ने डेनमार्क ओपन में मंगलवार को यहां इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुंजुंग के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

ओडेन्से : विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु ने डेनमार्क ओपन में मंगलवार को यहां इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुंजुंग के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधु को पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन इंडोनेशिया की खिलाड़ी ने दोनों गेम में कड़ी टक्कर दी। सिंधु ने हालांकि 38 मिनट तक चले मुकाबले को 22-20 21-18 से अपने नाम कर इस खिलाड़ी के खिलाफ जीत का शत प्रतिशत रिकार्ड बरकरार रखा। 
Advertisement
ओलंपिक रजत पदक विजेता अगले दौर में कोरिया की अन से यंग से भिड़ेंगी। विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत ने शुरुआती दौर में दिग्गज लिन डैन को 35 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 21-17 से हराया। हैदराबाद के इस शटलर का अगले दौर में विश्व रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज और दो बार के विश्व चैम्पियन जापान के केंटो मोमोटा से सामना हो सकता है। मोमोटा ने उन्हें हाल ही में स्विट्जरलैंड में हुए विश्व चैम्पियनशिप में हराया था। 
थाईलैंड ओपन चैम्पियन सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने जीत से अपने अभियान का आगाज किया। भारतीय जोड़ी ने कोरिया के किम जी जुंग और ली योग डेई को 24-22, 21-11 से हराया। राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन पारुपल्ली कश्यप हालांकि पहले दौर की चुनौती से पार नहीं पा सके। उन्हें थाईलैंड के सित्तिकोम थाम्मासिन से 13-21, 12-21 से हार झेलनी पड़ी। राष्ट्रीय चैम्पियन सौरभ वर्मा का सफर भी पुरुष एकल में हार के साथ खत्म हो गया। नीदरलैंड के मार्क कालजौ से पहला गेम जीतने के बाद सौरभ अच्छा नहीं खेल पाये और 21-19, 11-21, 17-21 से हार गये।
Advertisement
Next Article