सिंधू की कोच रही किम जी ह्यून ने दिया इस्तीफा
पीवी सिंधू का विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक के दौरान मार्गदर्शन करने वाली भारत की महिला एकल बैडमिंटन कोच दक्षिण कोरिया की किम जी ह्युन ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
09:28 AM Sep 25, 2019 IST | Desk Team
नई दिल्ली : पीवी सिंधू का विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक के दौरान मार्गदर्शन करने वाली भारत की महिला एकल बैडमिंटन कोच दक्षिण कोरिया की किम जी ह्युन ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तोक्यो ओलंपिक में अब एक साल से भी कम का समय बचा है और ऐसे में भारत को जल्द ही उनका विकल्प ढूंढना होगा।
Advertisement
बुसान की रहने वाली 45 साल की किम को अपने पति रिची मेर के पास न्यूजीलैंड जाना पड़ा जिन्हें कुछ दिन पहले ‘न्यूरो स्ट्रोक’ का सामना करना पड़ा था। भारतीय बैडमिंटन संघ ने इसी साल किम को अनुबंधित किया था और उनके मार्गदर्शन में ही सिंधू ने स्विट्जरलैंड के बासेल में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
भारत के मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने बताया कि यह सच है, किम ने इस्तीफा दे दिया है क्योंकि उनके पति काफी बीमार हैं। विश्व चैंपियनशिप के दौरान उन्हें न्यूरो स्ट्रोक का सामना करना पड़ा। इसलिए वह वापस लौट गईं।
Advertisement