W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सिंगापुर: भारतीय मूल की महिला ने नौकरानी को मारा थप्पड़, सात साल जेल के साथ 8 लाख का जुर्माना

भारतीय मूल की 51 वर्षीय एक महिला को घरेलू सहायिका के साथ मारपीट करने के आरोप में बुधवार को सात साल जेल की सजा सुनाई गई।

04:37 PM Apr 14, 2021 IST | Ujjwal Jain

भारतीय मूल की 51 वर्षीय एक महिला को घरेलू सहायिका के साथ मारपीट करने के आरोप में बुधवार को सात साल जेल की सजा सुनाई गई।

सिंगापुर  भारतीय मूल की महिला ने नौकरानी को मारा थप्पड़  सात साल जेल के साथ 8 लाख का जुर्माना
Advertisement
भारतीय मूल की 51 वर्षीय एक महिला को घरेलू सहायिका के साथ मारपीट करने के आरोप में बुधवार को सात साल जेल की सजा सुनाई गई। दोषी ठहराई गई महिला, सिंगापुर के चांगी जेल की पूर्व काउंसलर है। मीडिया में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, गायत्री अय्यर ने घरेलू सहायिका को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि कुछ समय के लिए उसकी श्रवण शक्ति चली गई।
Advertisement
स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के अनुसार, अय्यर ने अपनी सहायिका, म्यांमा की नागरिक थांग खा लाम के साथ मारपीट की थी जिसके लिए उसे फरवरी में दोषी पाया गया था। इसके बाद से अय्यर सजा के खिलाफ अपील कर रही है और इस समय 15,000 सिंगापुर डॉलर (8,43,158 भारतीय रुपये) की जमानत पर है।
Advertisement
मारपीट की घटना के बाद 30 वर्षीय पीड़िता को एक महीने तक बाएं कान से सुनाई नहीं दिया था हालांकि बाद में वह ठीक हो गई। सहायिका ने अय्यर के परिवार के लिए जून 2017 में काम करना शुरू किया था। उसी वर्ष 27 अक्टूबर को सहायिका के कुछ कहने पर अय्यर ने उसके कंधे पर प्रहार किया था।
Advertisement
थांग खा लाम ने खुद को आई चोट की तस्वीर मोबाइल फोन से ले ली थी। दूसरी घटना उसी साल सात दिसंबर को हुई जब बेटे को समय पर न जगाने पर अय्यर ने लाम को थप्पड़ मारा। इसके बाद सहायिका के एक कान की सुनने की शक्ति चली गई थी और घटना के पांच दिन बाद वह अय्यर के घर से भागकर पुलिस के पास चली गई।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×