For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सिंगर Rahul Jain पर कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, सिंगर ने आरोपों को सिरे से नकारा

मशहूर सिंगर राहुल जैन का नाम इन दिनों चर्चा में है लेकिन यह उनके किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि उनके खिलाफ दर्ज हुए केस को लेकर है। राहुल जैन के खिलाफ कोई मामूली केस नहीं बल्कि बलात्कार जैसे बेहद संगीन मामले में देस दर्ज कराया गया है। राहुल पर महिला कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट से कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि राहुल ने इन सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया है।

11:31 AM Aug 16, 2022 IST | Desk Team

मशहूर सिंगर राहुल जैन का नाम इन दिनों चर्चा में है लेकिन यह उनके किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि उनके खिलाफ दर्ज हुए केस को लेकर है। राहुल जैन के खिलाफ कोई मामूली केस नहीं बल्कि बलात्कार जैसे बेहद संगीन मामले में देस दर्ज कराया गया है। राहुल पर महिला कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट से कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि राहुल ने इन सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया है।

सिंगर rahul jain पर कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने लगाया दुष्कर्म का आरोप  सिंगर ने आरोपों को सिरे से नकारा

मशहूर सिंगर राहुल जैन की मुश्किलें इन दिनों बढ़ती नजर आ रही है। राहुल जैन का
नाम इन दिनों चर्चा में है लेकिन यह उनके किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि उनके खिलाफ
दर्ज हुए केस को लेकर है। राहुल जैन के खिलाफ कोई मामूली केस नहीं बल्कि बलात्कार
जैसे बेहद संगीन मामले में केस दर्ज कराया गया है। राहुल पर एक महिला कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट से कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई
है। हालांकि राहुल ने इन सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया है।  

पुलिस के एक
अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने ओशिवरा थाने में मामला दर्ज
कराया है और अपने बयान में कहा कि राहुल जैन ने इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क
किया और उसके काम की काफी तारीफ की। इसके बाद राहुल ने शिकायतकर्ता को अंधेरी के अपने
फ्लैट पर बुलाया।  महिला ने यह भी बताया कि
11 अगस्त को वह राहुल जैन के
फ्लैट पर गई थी। वहीं पर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला का यह भी कहना है कि जब
उसने राहुल को रोकने की कोशिश की तो राहुल ने मार-पीट करते हुए सबूत मिटाने की
कोशिश की।

राहुल जैन को अब तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया गया
है। वहीं इस पूरे मामले में राहुल जैन का कहना है कि वो इस महिला को जानते तक नहीं
है।  उन्होंने बताया कि इससे पहले भी एक महिला
ने उन पर झूठे आरोप लगाए थे, लेकिन उसमें उन्हें न्याय मिला। राहुल का मानना है कि
यह महिला उसकी सहयोगी हो सकती है। बता दे कि बॉलीवुड की एक मशहूर लेखिका ने पिछले
साल राहुल जैन पर बलात्कार, जबरन गर्भपात और
धोखाधड़ी जैसे कई आरोप लगाए थे।

पिछले साल दर्ज
हुए मामले में राहुल को भले ही न्याय मिल गया हो , लेकिन इस बार राहुल की
मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सिंगर राहुल जैन के खिलाफ
दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि उनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
राहुल पर धारा376 के तहत दुष्कर्म
का मामला दर्ज किया गया है।

 

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×