For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शादी के बंधन में बंधे गायक सनम पुरी, गर्लफ्रेंड के साथ नगालैंड में रचाई शादी

06:00 PM Jan 12, 2024 IST | Anjali Dahiya
शादी के बंधन में बंधे गायक सनम पुरी  गर्लफ्रेंड के साथ नगालैंड में रचाई शादी

सनम पुरी : फिल्म 'हंसी तो फंसी' के इश्क बुलावा और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के फकीरा जैसे टाइटल ट्रैक के लिए सनम को जाना जाता है। सिंगर सनम हमेश अपने गानों की वजह से दुनिया भर में खूब चर्चा में रहते हैं। सनम पुरी कई पुराने सुपरहिट गानों के शानदार रीमेक बनाने के लिए भी पॉपुलर हैं। वह भारतीय पॉप-रॉक बैंड सनम का हिस्सा हैं। खैर, गायक और संगीतकार ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड Zuchobeni Tungoe से शादी कर ली है। बीते साल 11 मार्च 2023 को सनम पुरी और जुकोबेनी टुंगो ने एक-दूसरे से सगाई की थी।

  • सनम पुरी को फिल्म 'हंसी तो फंसी' के इश्क बुलावा और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के फकीरा जैसे टाइटल ट्रैक के लिए जाना जाता है
  • गायक और संगीतकार ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड Zuchobeni Tungoe से शादी कर ली है

सनम पुरी ने जुकोबेनी टुंगो से की शादी

सनम पुरी : फेमस सिंगर सनम पुरी ने अपनी गर्लफ्रेंड जुकोबेनी टुंगो संग क्रिश्चियन व्हाइट वेडिंग थीम बेस्ड शादी की है, जिसकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई पुराने क्लासिक भारतीय बॉलीवुड गीतों से संगीत प्रेमियों का दिल जीतने वाले सनम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सिंगर सनम पुरी ने भी अपनी गर्लफ्रेंड संग दो रीति-रिवाज से शादी रचाई। पहले क्रिश्चियन और दूसरी बार नागा रीति-रिवाज से की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanam Puri (@sanampuri)

सनम पुरी ने रीति-रिवाजों से की शादी

सनम ने कहा, 'मैं बता नहीं सकता की मैं कितना खुश हूं। ये शादी वैसी है जैसी मैं हमेशा से चाहता था। हमारे बीच जो रिश्ता है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं अपनी पत्नी के साथ नई शुरूआत के लिए बहुत उत्साहित हूं। अपनी शादी के बारे में और अधिक जानकारी शेयर करते हुए, सिंगर ने बताया कि पंजाबी परंपराओं और नागा रीति-रिवाजों से शादी हुई है।'

सनम पुरी-जुकोबेनी टुंगो का वेडिंग लुक

बीते साल 11 मार्च 2023 को सनम पुरी और जुकोबेनी टुंगो ने एक-दूसरे से सगाई की थी। इस कपल ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में नागालैंड में  11 जनवरी को शादी की। जुकोबेनी को व्हाइट कलर के शीन वेडिंग गाउन में देख सकते हैं। तो वहीं सनम ब्लैक कलर के टक्सीडो में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

Advertisement
×