कौन हैं सिंगर सरोज, जिन्होंने मां दुर्गा पर बनाया ऐसा वीडियो कि पहुंच गई सलाखों के पीछे?
Singer Saroj Sargam Arrested: हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार नवरात्र शुरू होते ही उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर चर्चा में आ गया है। यहां की रहने वाली बिरहा गायिका सरोज सरगम मां दुर्गा पर अपमानजनक टिप्पणी की है। हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सरोज के खिलाफ अब तक आठ से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं। कुछ मामला तो मध्य प्रदेश तो कुछ दूसरे राज्यों में दर्ज है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरोज समेत उनके पति राममिलन बिंद को गिरफ्तार किया है। इस दौरान सरोज के परिवार वालों से भी पुलिस की पूछताछ जारी है।
Saroj Sargam Controversy 2025: गायिका क्यों बनीं चर्चा का विषय?
गौरतलब है कि गायिका सरोज पर देवी दुर्गा पर एक गाना गाने का आरोप है, जिसमें उन्होंने देवी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। यह गाना एक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। सरोज मिर्जापुर के मड़िहान की रहने वाली हैं। सरोज विरहा गायिका हैं। हालांकि, अब गायिका अपनी गायकी को लेकर चर्चा में हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गायिका और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। सरोज के इस गाने को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ रहा है।
UP News Today: विवादित वीडियो में क्या है?

सरोज ने अपने वीडियो में महिषासुर राक्षस को लेकर बिरहा गाना गाया है. जिसे यूट्यूब पर अपलोड करते ही बवाल शुरू है। आरोप है कि इस दौरान गायिका ने माता दुर्गा को लकेर विवादित बातें की है। विश्व हिंदू संगठन के नेताओं ने गायिका सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Singer Saroj Sargam Arrested: कौन हैं सरोज सरगम?
सरोज सरगम बिरहा गाने के लिए फेमस हैं। वह पिछले कुछ समय से यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बना रही है। उनके यूट्यूब चैनल का नाम "Saroj Sargam Mirzapur'' है। इस चैनल के 50 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हैं। सरोज सरगम ने इस चैनल पर अब तक कई वीडियो अपलोड किये हैं। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद इनके चैनल से सारे वीडियो डिलीट कर दिए गए हैं। इस घटना पर पुलिस अधिकारी ने सरोज और उनके पति की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि विवादित वीडियो को सरोज के यूट्यूब चैनल से हटा दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
यूट्यूब पर सरोज सरगम द्वारा अपने चैनल पर एक गाने का वीडियो अपलोड कर माँ दुर्गा के बारें में अपशब्दों का प्रयोग किया गया था। मड़िहान पुलिस द्वारा FIR पंजीकृत कर मुख्य आरोपी सरोज सरगम व उनके पति राममिलन बिन्द की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में #सोमेन_बर्मा #SSP_Mirzapur की बाइट- pic.twitter.com/6gBw8e5pHB
— Mirzapur Police (@mirzapurpolice) September 23, 2025