For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ नज़र आएंगे टाइगर श्रॉफ

11:40 AM Feb 12, 2024 IST | Priya Mishra
रोहित शेट्टी की फिल्म  सिंघम अगेन  में अजय देवगन के साथ नज़र आएंगे टाइगर श्रॉफ

रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' की तैयारियों में जुट गए है साथ ही 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के अलावा टाइगर श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। बीते साल अक्टूबर में निर्देशक रोहित शेट्टी ने इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ को शामिल करने की जानकारी दी थी। जॉर्डन में अक्षय कुमार के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग पूरी करने के बाद टाइगर ने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू कर दी है। टाइगर एक हफ्ते से अजय देवगन के साथ फिल्म सिटी में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ एसीपी सत्या की भूमिका निभाएंगे

हाल ही में अक्षय कुमार के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग पूरी करने के बाद टाइगर श्रॉफ 'सिंघम अगेन' में एसीपी सत्या की भूमिका में नजर आएंगे। टाइगर ने फिल्म में अपनी भूमिका का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। पोस्ट के कैप्शन में टाइगर ने 'एसीपी सत्या रिपोर्टिंग सर' लिखा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में टाइगर के बड़े हिस्से को शूट किया जा रहा है, इस सप्ताह के बाद अजय अपनी फिल्म 'शैतान' के प्रमोशन में व्यस्त रहेंगे। फिल्म की शूटिंग मेकर्स द्वारा तय समय में पूरी करने की कोशिश की जा रही है। फरवरी के अंत तक मेकर्स को उम्मीद है कि टाइगर अपने अधिकांश सीन की शूटिंग पूरी कर लेगें।

दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी

'सिंघम अगेन' में अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के अलावा दीपिका पादुकोण भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने फिल्म में उनके किरदार का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। दीपिका का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया। टाइगर का लुक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा

निर्देशक रोहित शेट्टी दीपिका का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए पोस्टर के कैप्शन में लिखा था, 'नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी शक्ति शेट्टी यानी मेरी लेडी सिंघम से। पोस्टर में दीपिका बेहद खतरनाक अवतार में नजर आई थी, जो अपने दुश्मन पर बंदूक ताने हुए नजर आई थी।

15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी

हाल ही में एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने कहा था कि वे फरवरी के अंत तक 'सिंघम अगेन' की शूटिंग खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि मल्टी-स्टारर फिल्मों में तारीखों का मिलान करना हमेशा एक चुनौती होती है। गौरतलब है कि 'सिंघम अगेन' 15 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Priya Mishra

View all posts

Advertisement
×