W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शिक्षक दिवस पर बोले सिसोदिया- पूरे देश को हमारे शिक्षक और प्रधानाचार्यों के काम पर गर्व.... नये भारत की शुरूआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक अपने अथक प्रयासों और प्रतिबद्धता से लाखों बच्चों के जीवन स्तर में सुधार कर रहे हैं।

06:53 PM Sep 04, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक अपने अथक प्रयासों और प्रतिबद्धता से लाखों बच्चों के जीवन स्तर में सुधार कर रहे हैं।

शिक्षक दिवस पर बोले सिसोदिया  पूरे देश को हमारे शिक्षक और प्रधानाचार्यों के काम पर गर्व     नये भारत की शुरूआत
शिक्षक दिवस के शुभ उपलक्ष्य पर राजधानी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने औपचारिक तौर से आज के दिन यानि रविवार को  स्पष्ट किया कि स्कूलों के शिक्षक अपने कर्तव्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों को गहन चिंतन से छात्र-छात्राओं को पढ़ाते है और बढ़ते हुए भारत की नई नींव में यह विकसित छात्र अपना पूर्ण सहयोग दे पाएंगे। हालांकि, शिक्षक अपने प्रयासों से लाखों बच्चों के उच्च जीवन में पूर्णत लगातार सुधार करते जा रहै हैं।
Advertisement
उपमुख्यमंत्री सिसोदिया शिक्षक दिवस पर बोले….
शिक्षा मंत्री सिसोदिया का स्कूल प्रमुखों के साथ 'संडे ब्रेकफास्ट' |  Vishvatimes
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने यह बात कही। उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को दिल्ली शिक्षा क्रांति का ध्वजवाहक करार दिया है।दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने कहा, न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश को हमारे स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के काम पर गर्व है। वे ही हैं जो शिक्षा नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करना सुनिश्चित करते हैं और प्रत्येक बच्चा उनके द्वारा सकारात्मक रूप से प्रभावित होता है।उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों का विकास उनके प्रधानाचार्यों के प्रयासों से संभव हुआ है।सिसोदिया ने कहा, स्कूल के प्रधानाचार्यों ने पिछले सात वर्षों के दौरान नवीन विचारों को बढ़ावा देकर, शिक्षकों और बच्चों को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करके, शिक्षक-छात्र समुदाय के बीच बेहतर संबंध स्थापित करके और सीखने के लिए अनुकूल माहौल बनाकर दिल्ली सरकार के स्कूलों को आगे बढ़ाने और आधुनिक बनाने में अहम योगदान दिया है।
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×