W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पता लगाएं किसने रोहिंग्या को फ्लैट में स्थानांतरित करने का फैसला किया? सिसोदिया ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

मनीष सिसोदिया ने गृहमंत्री से आग्रह किया है कि इस मुद्दे की जांच की जाए कि रोहिंग्या मुसलमानों को राष्ट्रीय राजधानी में फ्लैट में स्थानांतरित करने का निर्णय किसके निर्देश पर लिया गया था।

04:36 PM Aug 18, 2022 IST | Desk Team

मनीष सिसोदिया ने गृहमंत्री से आग्रह किया है कि इस मुद्दे की जांच की जाए कि रोहिंग्या मुसलमानों को राष्ट्रीय राजधानी में फ्लैट में स्थानांतरित करने का निर्णय किसके निर्देश पर लिया गया था।

पता लगाएं किसने रोहिंग्या को फ्लैट में स्थानांतरित करने का फैसला किया  सिसोदिया ने गृहमंत्री को लिखा पत्र
रोहिंग्या मुद्दे को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने गृहमंत्री से आग्रह किया है कि इस मुद्दे की जांच की जाए कि रोहिंग्या मुसलमानों को राष्ट्रीय राजधानी में फ्लैट में स्थानांतरित करने का निर्णय किसके निर्देश पर लिया गया था।
Advertisement
सिसोदिया ने कहा, “हमने रोहिंग्या मुस्लिमों को फ्लैट में स्थानांतरित करने का फैसला नहीं लिया। केंद्र ने भी कहा है कि उसने यह निर्णय नहीं किया है। तो फिर यह फैसला किसने किया?” उन्होंने मांग की कि जिन्होंने यह फैसला किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

रोहिंग्याओं को लेकर बवाल, थरूर बोले-मुद्दे पर सरकार में असमंजस देश के लिए कलंक

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने गृह मंत्री से रोहिंग्या मुसलमानों को स्थानांतरित करने के मुद्दे पर केंद्र के रुख को स्पष्ट करने का भी आग्रह किया है। उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि रोहिंग्या समुदाय के सदस्यों को स्थानांतरित करने को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के ट्वीट के बाद जब आम आदमी पार्टी और अन्य ने इसका विरोध किया तो गृह मंत्रालय ने बुधवार को इस पर सफाई दी।
पुरी ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बने फ्लैटों में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके कुछ घंटों बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इस तरह का कोई भी फैसला नहीं लिया गया है और दिल्ली सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ‘अवैध विदेशियों’ को जबतक उनके देश नहीं भेज दिया जाता तब तक उन्हें निरूद्ध केंद्रों में रखा जाए।
Advertisement
मंत्रालय ने यह भी कहा था कि दिल्ली सरकार ने ‘रोहिंग्या मुसलमानों को नए स्थान पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया था।” सिसोदिया ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस दावे को खारिज कर दिया था कि इस बारे में दिल्ली सरकार ने प्रस्ताव दिया था । साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी में रोहिंग्या शरणार्थियों को ‘स्थायी आवास’ देने की ‘गुपचुप’ कोशिश कर रही है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×