Sitapur News: उद्योग व्यापार मंडल का किया गया गठन, हाजी खुर्शीद को संरक्षक, अजय पटेल को बनाया नगर अध्यक्ष
09:33 AM Nov 03, 2025 IST | Himanshu Negi
Advertisement
Sitapur News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के दिशा निर्देशन में सीतापुर जनपद के संरक्षक भरत त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष विभू पूरी, जिलामहामंत्री गोविंद सहाय गुप्ता,वागीश दिनकर बाजपेयी की सहमति से तंबौर नगर इकाई का गठन किया गया।

Sitapur News
नगर के रेडियन्स इंटर कॉलेज में जिलाध्यक्ष विभू पूरी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया हाजी खुर्शीद गौरी के संरक्षण में नगर इकाई का गठन किया गया है। जिसमे अजय पटेल को नगर अध्यक्ष बनाते हुए अन्य व्यापारियों को जिम्मेदारियां दी गई।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हाजी अजीज अहमद गौरी,जिला उपाध्यक्ष अखिलेन्द्र यादव सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
ALSO READ: 1 अरब 84 करोड़ का बकाया, मौत का साया बनकर बहने लगा मलकपुर मिल का नाला
Advertisement

Join Channel