For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sitaram Yechury: सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने सीताराम येचुरी को दी श्रद्धांजलि

01:44 PM Sep 14, 2024 IST | Pannelal Gupta
sitaram yechury  सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने सीताराम येचुरी को दी श्रद्धांजलि

Sitaram Yechury: सोनिया गांधी ने शनिवार 14 सितंबर को नई दिल्ली में गोल मार्केट स्थित CPI (M) मुख्यालय में सीताराम येचुरी को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वहां CPI (M) और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Highlights

  • सोनिया गांधी ने Sitaram Yechury को दी श्रद्धांजलि
  • Sitaram Yechury ने DU से की थी स्नातक
  • राहुल गांधी ने भी जताया दुःख

CPI (M) के महासचिव Sitaram Yechury का निधन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव और पूर्व सांसद सीताराम येचुरी(Sitaram Yechury) का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके दिल्ली स्थित आवास से पार्टी कार्यालय लाया गया है। सीताराम येचुरी का 12 सितंबर को इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। वह 72 साल के थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था, यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। येचुरी को निमोनिया और फेफड़े में संक्रमण के बाद 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था। वामपंथी नेता की हाल ही में मोतियाबिंद की सर्जरी भी हुई थी।

CPI (M) नेता सीताराम येचुरी नहीं लगा पाए अपने नाम के आगे 'डॉक्टर', 12वीं में थे ऑल इंडिया टॉपर - Sitaram Yechury profile CPI (M) leader Yechury could not add doctor to

Sitaram Yechury का राजनितिक दौर

चेन्नई में 12 अगस्त 1952 को जन्मे येचुरी(Sitaram Yechury) अगस्त 2005 से 2017 तक लगातार दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे थे। वह अप्रैल 2015 से माकपा के महासचिव पद पर थे। इससे पहले 1992 से वह माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य और 1984 से माकपा की केंद्रीय समिति से सदस्य रहे थे। उनके निधन के बाद इंडी गठबंधन के अलग-अलग दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

छात्र राजनीति से शुरुआत, फिर बने देश में लेफ्ट का सबसे बड़ा चेहरा... जानें कौन थे कॉमरेड सीताराम येचुरी - cpim leader sitaram yechury death news profile in hindi ntc - AajTak

राहुल गांधी ने जताया शोक

येचुरी(Sitaram Yechury) के निधन पर शोक जताते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था, सीताराम येचुरी जी एक मित्र थे। हमारे देश की गहरी समझ रखने वाले भारत के विचार के रक्षक थे।उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा था, मैं हमारे बीच होने वाली लंबी चर्चाओं को याद करता हूं और दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

उनका निधन राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक क्षति- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा था, यह जानकर दुख हुआ कि सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। वह एक अनुभवी सांसद थे और उनका निधन राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक क्षति होगी। मैं उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

Sitaram Yechury का जीवन प्रगति

उल्लेखनीय है कि येचुरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। उनके परिवार में पत्नी सीमा चिश्ती येचुरी और दो बच्चे हैं। उन्होंने दिवंगत पार्टी नेता हरकिशन सिंह सुरजीत के मार्गदर्शन में सियासत में कदम रखा था। वह 2015 में प्रकाश करात के बाद माकपा महासचिव बने थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×