Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार में जंगलराज से भी बदतर स्थिति: चिराग पासवान

पटना : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान जी ने कहा है कि बिहार में जंगलराज से भी बदतर स्थिति है।

06:51 PM Feb 19, 2022 IST | Desk Team

पटना : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान जी ने कहा है कि बिहार में जंगलराज से भी बदतर स्थिति है।

पटना : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान जी ने कहा है कि बिहार में जंगलराज से भी बदतर स्थिति है। उन्होंने कहा लगातार घट रही आपधिक घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं पर गृह विभाग भी संभाल रहे मुख्यमंत्री जी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। 
Advertisement
चिराग ने कहा कि यदि इन घटनाओं को सरकार गंभीरता से लेती तो स्थिति में कुछ न कुछ सुधार तो जरूर होता। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी ने कहा है कि चारों ओर दबंग एवं माफियाओं की समानांतर व्यवस्था चल रही है और इसे सत्ता से संरक्षण मिल रहा है। यही वजह है कि आमलोगों की कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 
उन्होंने कहा कि दरभंगा में मकान हड़पने की घटना में भाई-बहन को जिंदा जलाया जाना, नवादा में डायन के नाम पर एक महिला को जिंदा जलाया जाना और गया में बालू माफियाओं द्वारा ग्रामीणों को बंधक बनाकर उन्हें पीटना तथा उनके घर में लूटपाट करना क्या सुशासन का प्रतीक है या फिर जंगलराज की जीवंत तस्वीर ? इस सवाल पर खासतौर पर मुख्यमंत्रीजी को गौर करना चाहिए।
Advertisement
Next Article