For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हैती में बदतर होते हालात, लगातार हिंसा जारी, आधी आबादी भुखमरी की शिकार: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि हैती में मानवीय संकट लगातार जारी हिंसा के कारण और भी बदतर होता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से सितंबर के बीच हैती में लगभग 4,900 लोग मारे गए।

09:24 AM Nov 09, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि हैती में मानवीय संकट लगातार जारी हिंसा के कारण और भी बदतर होता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से सितंबर के बीच हैती में लगभग 4,900 लोग मारे गए।

हैती में बदतर होते हालात  लगातार हिंसा जारी  आधी आबादी भुखमरी की शिकार  संयुक्त राष्ट्र

Haiti: संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि हैती में मानवीय संकट लगातार जारी हिंसा के कारण और भी बदतर होता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से सितंबर के बीच हैती में लगभग 4,900 लोग मारे गए। 7,00,000 से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं, जिनमें से आधे से अधिक बच्चे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के हवाले से बताया कि हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में हाल के हफ्तों में बिगड़ती हिंसा के कारण 12,000 लोग विस्थापित हुए हैं। कार्यालय ने कहा कि खाद्य असुरक्षा लगातार बढ़ रही है। लगभग 5.4 मिलियन लोग, (आधी आबादी), भुखमरी का शिकार हैं।

हजारों लोग हुए विस्थापित

2022 के बाद पहली बार, कई क्षेत्रों में अकाल जैसी स्थिति देखी जा रही है जहां विस्थापित लोग रह रहे हैं। हैती के लिए यूएन रेजिडेंटऔर मानवीय समन्वयक उलरिका रिचर्डसन ने इस हफ्ते की शुरुआत में चेतावनी दी थी कि हैती में स्थिति बहुत गंभीर है, खासकर राजधानी में। वहां के कई इलाके पूरी तरह से गिरोहों के नियंत्रण में हैं जो क्रूर हिंसा करते हैं, महिलाओं का बलात्कार करते हैं और बच्चों को अपने ग्रुप में भर्ती करते हैं, और यह बेहद चिंताजनक है।

1.9 मिलियन लोगों की मदद

प्रवक्ता ने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद, संयुक्त राष्ट्र और उसके साझेदारों की तरफ से देश में मानवीय सहायता पहुंचाना जारी है। वर्ष की पहले 6 महीने में उन्होंने भोजन और नकदी सहित लगभग 1.9 मिलियन लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाई। मानवतावादियों ने फरवरी के अंत से राजधानी में विस्थापित लोगों को सैकड़ों हजारों गर्म भोजन और पानी वितरित किया है। संकटग्रस्त देश में और अधिक आपूर्ति की जरुरत है। प्रवक्ता ने कहा कि 684 मिलियन डॉलर की मानवीय जरुरतों और प्रतिक्रिया योजना को वर्तमान में 288 मिलियन डॉलर या 43 प्रतिशत से वित्त पोषित किया गया है। प्रवक्ता ने हैती में लगातार हिंसा को समाप्त करने और विकास को बढ़ावा देने के लिए वास्तविक और दीर्घकालिक समाधान का आह्वान किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×