W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मणिपुर में स्थिति फिर बिगड़ी, सीएम एन बीरेन सिंह के आवास पर भीड़ ने किया हमला, इंटरनेट बंद

मणिपुर से बड़ी खबर निकल कर आ रही है जहां मणिपुर में एक हमले में प्रदर्शन कर रहे 6 लोगों की मौत हो गई वही, हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के घर पर हमला कर दिया है

06:31 AM Nov 16, 2024 IST | Shera Rajput

मणिपुर से बड़ी खबर निकल कर आ रही है जहां मणिपुर में एक हमले में प्रदर्शन कर रहे 6 लोगों की मौत हो गई वही, हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के घर पर हमला कर दिया है

मणिपुर में स्थिति फिर बिगड़ी  सीएम एन बीरेन सिंह के आवास पर भीड़ ने किया हमला  इंटरनेट बंद
Advertisement

मणिपुर से बड़ी खबर निकल कर आ रही है जहां मणिपुर में एक हमले में प्रदर्शन कर रहे 6 लोगों की मौत हो गई वही, हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के घर पर हमला कर दिया है। बताया जा रहा है अचानक ही सीएम बीरेन सिंह के आवास पर भीड़ पहुंच गई है।

लोगों ने राज्य के तीन मंत्रियों और 6 विधायकों पर किया हमला

इससे पहले प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राज्य के तीन मंत्रियों और 6 विधायकों पर हमला कर दिया। भीड़ ने एक महिला विधायक का पीछा किया गया था, जिसे पुलिस ने अपनी वैन में बैठा कर बचा लिया।

कुछ इलाकों से आगजनी

वही , कुछ इलाकों से आगजनी की भी खबर है। सुरक्षाबल भी इस हिंसा से निपटने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले मणिपुर के इंफाल में शनिवार को प्रदर्शनकारी जिरिबाम जिले में 3 लोगों की मौत के सिलसिले में न्याय की मांग करते हुए दो मंत्रियों तथा तीन विधायकों के आवास में घुस गये। विधायकों के घरों पर भीड़ के घुस जाने के बाद इंफाल पश्चिम (जिला) प्रशासन को जिले में अनिश्चित काल के लिए निषेधाज्ञा लगानी पड़ी।

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों द्वारा छह महिलाओं और बच्चों की हत्या

वही , मणिपुर में कुकी उग्रवादियों द्वारा छह महिलाओं और बच्चों की हत्या के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व में शनिवार से अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया।

इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध

प्रशासन ने तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज से दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां लामफेल सनाकेथेल इलाके में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सपाम रंजन के आवास में भीड़ घुस गयी।

खबरों के अनुसार , वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारी उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री एल सुसिंद्रो सिंह के घर में भी घुस गये। इंफाल पश्चिम जिले के सागोलबंद इलाके में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा विधायक आर के इमो के आवास के सामने एकत्र होकर नारेबाजी की। इमो मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दामाद भी हैं।

जानिए ! क्या है पूरा मामला

मणिपुर के जिरीबाम में एक राहत शिविर से गत मंगलवार को कुकी उग्रवादियों द्वारा अगवा की गई तीन महिलाएं और तीन बच्चे मृत पाए गए।

मृत बच्चों की पहचान बेबी टेलेम थजमनबी देवी (8 वर्ष), लैशराम चिंगखेनगांबा सिंह (ढाई वर्ष), लैशराम लांगंबा सिंह (8 महीने) के तौर पर हुई है। वहीं मृत महिलाओं में लैशराम हेतोम्बी देवी, टेलेम थोइबी देवी और युरेम्बम रानी देवी शामिल हैं। इन सभी को कुकी उग्रवादियों द्वारा एक राहत शिविर से अगवा कर लिया गया और असम ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को तीन शव मिले थे, जबकि शनिवार को तीन और शव बरामद किए गए। सभी शवों को असम के एक अस्पताल में रखा गया है। शवों पर जख्म के निशान थे। इस नृशंस हत्या ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी। सड़कें जाम कर दी गईं और लोगों ने महिलाओं और बच्चों की जान बचाने में विफल रहने के लिए सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

उग्रवादियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने मंत्रियों और विधायकों के आवासों की ओर मार्च किया।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×