For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अमेरिका के सैक्रामेंटो में गोलीबारी में छह लोगों की मौत, 10 घायल

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की राजधानी सैक्रामेंटों के एक व्यस्त इलाके में गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। गोलीबारी करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

12:42 AM Apr 04, 2022 IST | Shera Rajput

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की राजधानी सैक्रामेंटों के एक व्यस्त इलाके में गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। गोलीबारी करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अमेरिका के सैक्रामेंटो में गोलीबारी में छह लोगों की मौत  10 घायल
अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की राजधानी सैक्रामेंटों के एक व्यस्त इलाके में गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। गोलीबारी करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Advertisement
सैक्रामेंटो पुलिस के प्रमुख काथी लेस्टर ने कहा कि स्थानीय समयानुसार रात लगभग दो बजे गोलीबारी की घटना हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो छह लोगों के शव मिले। घटना में घायल हुए 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल अधिकारियों को यह नहीं पता कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे।
पुलिस ने गोलीबारी करने वाले व्यक्ति के बारे में लोगों को सूचनाएं देने के लिए कहा है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गविन न्यूसम ने एक बयान में कहा कि उनका प्रशासन कानूनी एजेंसियों के साथ निकटता से काम कर रहा है।
सैक्रामेंटो के मेयर डेरेल स्टीनबर्ग ने घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं को राज्य, देश के लिए चिंताजनक बताया।
Advertisement
ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में लोग सड़कों पर भागते हुए नजर आए जबकि पृष्ठभूमि में गोलियां चलने की आवाज आ रही थी। मौके पर कई एंबुलेंस भी जाती हुई दिखीं।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
जिस जगह गोलीबारी की घटना हुई वहां पर कई रेस्तरां और बार हैं। लोगों से घटनास्थल की तरफ जाने से परहेज करने को कहा गया है।
सामुदायिक कार्यकर्ता बेरी ऑकुइस ने कहा कि गोलीबारी के तुरंत बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कई घायलों को देखा। एक युवती के शरीर से खून निकल रहा था। एक लड़की चिल्ला रही थी कि उसकी बहन को गोली लगी है। एक महिला अपने बेटे को खोज रही थी।’’
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×