टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह कल कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बाद आज सुबह चंडीगढ़ लाया गया जहां उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

05:31 PM Apr 13, 2021 IST | Ujjwal Jain

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह कल कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बाद आज सुबह चंडीगढ़ लाया गया जहां उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह कल कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बाद आज सुबह चंडीगढ़ लाया गया जहां उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
Advertisement
उनके पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वीरभद्र सिंह कोरोना पाजिटिव होने के बाद उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत को देखते हुये उन्हें प्राइवेट वाहन से मैक्स अस्पताल ले जाया गया। 
आईजीएमसी के डाक्टरों की टीम ने कल शाम उनकी जांच की।  सिंह सोलन जिले की अर्की विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। गुर्दे की बीमारी से पीड़ित होने के कारण उन्हें नियमित तौर पर डायलेससिस कराना पड़ता है। 
उन्होंने हाल में कोविड वेक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य कारणों से अब वह सक्रिय राजनीति में नहीं हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके शीघ, स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।  ज्ञातव्य है कि उनका बेटा विक्रमादित्य भी कोरोना पाजिटिव है।
Advertisement
Next Article