Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शिअद-भाजपा दोनों मिलकर लड़ेंगे चुनाव - श्वेत मलिक

NULL

05:31 PM Apr 07, 2018 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना-अमृतसर : राज्य सभा सदस्य श्वेत मलिक पंजाब भाजपा के प्रधान नियुक्त होने के पश्चात पहली बार अपने शहर गुरू की नगरी अमृतसर पहुंचे। इस अवसर पर उनका भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भरपूर स्वागत किया। भाजपा के सूबा प्रधान श्वेत मलिक ने अकाली-भाजपा के अलगवाद पर चलने की अटकलों पर विराम चिन्ह लगाते हुए स्पष्ट कहा कि अकाली दल और भाजपा का अटूट सियासी रिश्ता है और 2019 की लोकसभा चुनावों के दौरान अकाली-भाजपा द्वारा संयुक्त रूप पर चुनाव लड़ा जाएंगा और पंजाब में कांग्रेस का सफाया किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब की 13 की 13 लोकसभा सीटें जीतकर पार्टी हाईकमान की झोली में डालेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।

पार्टी की पंजाब की कमान मिलने के बाद पहली बार अमृतसर पहुंचे मलिक का यहां शानदार स्वागत किया गया। उन्होंने श्री दरबार साहिब, श्री दुर्ग्याणा तीर्थ व श्रीराम तीर्थ में माथा टेका।उन्होंने जलियावाला बाग में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मलिक ने भाजपा के 37वें स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पर पार्टी का झंडा फहराया।

मलिक ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। जनता पर टैक्सों का बोझ लाद दिया गया है। पंजाब की जनता कांग्रेस के झूठे वादों से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा जल्द ही सडक़ों पर उतरकर पंजाब सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

– सुनीलराय कामरेड

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Advertisement
Advertisement
Next Article