Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Slumdog Millionaire फेम देव पटेल ने अनजान शख्स की बचाई जान, सोशल मी़डिया यूजर्स ने बताया रियल हीरो

‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ और ‘लाइफ ऑफ पाई’ जैसी फिल्मों में नजर आए देव पटेल एक अजनबी को बचाने के लिए जिस कदर अपनी जान पर खेल गए और चाकूबाजी रोकने की कोशिश की, अभिनेका की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

01:25 PM Aug 04, 2022 IST | Desk Team

‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ और ‘लाइफ ऑफ पाई’ जैसी फिल्मों में नजर आए देव पटेल एक अजनबी को बचाने के लिए जिस कदर अपनी जान पर खेल गए और चाकूबाजी रोकने की कोशिश की, अभिनेका की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

स्लमडॉग मिलियनेयर फेम देव पटेल अचानक से सुर्खियों में आ
गए है। भारतीय मूल के ब्रिटिश एक्टर देव पटेल सोशल मीडिया पर हीरो बन गए है। देव
ने कुछ ऐसा काम किया है जिसके बाद लोग उन्हें रियल लाइफ हीरो बता रहे है। इतना ही
नहीं इस वक्त हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है।

Advertisement

वैसे तो हम फिल्मों में
हीरो को दूसरों की जान बचाते देखते है लेकिन देव पटेल ने असल जिंदगी में एक अजनबी
शख्स के लिए अपनी जान खतरें में डालकर उसकी जान बचाकर लोगों के बीच मानवता की नई
मिसाल पेश की है जिस वजह से लोग उन्हें असल हीरो बता रहे हैं।

दरअसल, अभिनेता देव पटेल ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में रहते
हैं जहां वह 2 अगस्त को अपने कुछ दोस्तों के साथ सामान लेने एक जनरल स्टोर में गए
थे। तभी वहां पास में एक कपल लड़ रहा था, उनके बीच लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि
दोनों के बीच चाकूबाजी शुरु हो गई और महिला ने पुरुष के सीने पर चाकू मार दिया। ये
सब देखते ही देव और उनके दोस्त तुरंत उस कपल के बीच लड़ाई में कूद पड़े।

अभिनेता देव पटेल ने अपनी जान खतरे में डालकर उस आदमी को
बचाया और तब तक उस शख्श के साथ रहे जब तक की वहां पर पुलिस नहीं आ गई। देव पटेल का
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देव पुलिसवालों से बात करते
दिखाई दे रहे हैं। वहीं  
सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

वीडियो के सामने आने के बाद लोग एक्टर की हिम्मत की दाद दे
रहे है तो कोई उन्हें रियल हीरो बता रहा है।  खबरों के मुताबिक घायल शख्स को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है,
पुलिस ने देव से इस मामले पूछताछ भी की। फिलहाल घायल शख्स की हालत ठीक बताई जा रही
है। इस मामले में पुलिस ने 34 साल की एक महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो देव पटेल की तो उन्होंने फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयरसे एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस
फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इस फिल्म बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने
भी अहम रोल निभाया था। वहीं देव पटेल अब
मंकी मैन
में नजर
आएंगे
, जिसे उन्होंने डायरेक्ट भी
किया है।

 

Advertisement
Next Article