Modern नारी के लिए 5 Trending Small Mangalsutra Designs, सादगी और एलिगेंस का Perfect Combination
03:38 PM Nov 27, 2025 IST | Khushi Srivastava
Small Mangalsutra Design: हिंदू धर्म में मंगलसूत्र को सुहाग की निशानी माना गया है। भारतीय महिलाओं के लिए मंगलसूत्र केवल एक गहना नहीं, बल्कि शादीशुदा स्त्री की पहचान और पवित्र रिश्ते का प्रतीक होता है। एक समय था जब हैवी और Traditional Mangalsutra Design का ट्रेंड ज्यादा था, मगर अब मॉडर्न महिलाएं सिंपल, एलिगेंट और ट्रेंडी डिजाइन को ज्यादा पसंद कर रही हैं।
आजकल छोटे पेंडेंट, डायमंड टच और मिनिमलिस्ट स्टाइल वाले मंगलसूत्र बहुत डिमांड में हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए 5 लेटेस्ट और ट्रेंडिग मंगलसूत्र डिजाइंस लेकर आए हैं जो आपको सिंपल और एलिगेंट लुक देंगे।
Small Mangalsutra Design: 5 यूनिक और मॉडर्न मंगलसूत्र डिजाइंस
1. Minimalist Diamond Mangalsutra
मिनिमलिस्ट डायमंड वाले मंगलसूत्र आजकल सबसे ट्रेंड हैं। यह ट्रेडिशनल और मॉर्डर्न दोनों ही तरह के आउटफिट्स के साथ परफेक्ट लगेगा। यह आपको 50 से 60 हजार की रेंज में मिल जाएंगे।
2. Gold Pendant Mangalsutra
अगर आपको गोल्ड का ही मंगलसूत्र पहनना है और उसमें ज्यादा जरकन या स्टोन वर्क नहीं चाहिए, तो बाजार में आपको लाइटवेट और बोल्ड डिजाइंस वाले गोल्ड पेंडेंट मंगलसूत्र डिजाइंस मिल जाएंगे। यह दिखने में थोड़े एथनिक होते हैं, इसलिए इन्हें आप सलवार सूट और साड़ी के साथ आराम से कैरी कर सकती हैं। इसकी कीमत आपको लगभग 40 हजार तक पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें- गोल्ड नहीं, सिल्वर है नया Trend! 5 Latest और Unique Silver Mangalsutra Designs, जो आपको देंगे मॉडर्न और Classy लुक
3. Floral Mangalsutra Design
अगर आप भी फैशन की दुनिया में यूनिक लुक क्रिएट करना चाहती है और लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करना चाहती है, तो आप इस खूबसूरत फ्लोरल पैटर्न मंगलसूत्र को ट्राई कर सकती हैं। यह दिखने में काफी aesthetic लगते हैं। आप इन्हें 25 से 30 हजार रुपए में खरीद या बनवा सकते हैं।
4. Diamond Studded Mangalsutra
इस मंगलसूत्र में ब्लैक बीड्स के साथ छोटे-छोटे डायमंड्स जड़े होते हैं। यह बेहद एलिगेंट होता है और पार्टी या फॉर्मल लुक के लिए परफेक्ट हैं।
5. Infinity Mangalsutra
इस तरह के इंफिनिटी वाले मंगलसूत्र आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। यह ऑफिस-गोइंग महिलाओं के लिए एक परफेक्ट चॉइस है। यह मंगलसूत्र आपको काफी क्लासी और एलिगेंट लुक देगा।
Advertisement
Advertisement