Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'स्मार्ट सिटी एप' लांच

NULL

11:17 AM Aug 02, 2017 IST | Desk Team

NULL

करनाल: स्मार्ट सिटी की ओर कदम बढाने की शुरूआत हो चुकी है। सुषासन और नागरिक सेवाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए करनाल में जल्द ही ”स्मार्ट सिटी एप” लॉंच होगी। कोई भी व्यक्ति इसे अपने मोबाईल से आसानी से डाउनलोड करके षहर के बारे में विभिन्न तरह की जानकारी प्राप्त कर सकता है। स्मार्ट सिटी एप को लेकर स्थानीय विकास सदन में आज नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी की उपस्थिति में मुम्बई बेस कम्पनी ”काईजऩ इम्फोटैक सोल्यूशन्स प्राईवेट लिमिटेड” के डायरेक्टर नरेन्द्र राव व डायरेक्टर कंसल्टैंट गिरीष नन्दकरणी ने प्रैजेन्टेषन दी। बतौर निगमायुक्त एप को लेकर नगर निगम अगले एक सप्ताह में टैण्डर लगाने जा रहा है। इसके पश्चात देश में एप बनाने वाली इस तरह की ओर कम्पनियां भी निगम से सम्पर्क करेंगी और जिस कम्पनी के सेवाएं अच्छी होंगी, उसे एप तैयार करने के लिए कहा जाएगा। उम्मीद है कि आगामी अक्तूबर या दीवाली के मौके पर नगर निगम षहर के नागरिकों को स्मार्ट एप का तोहफा दे सकता है।

आयुक्त ने बताया कि इस एप से नागरिक नगर निगम से डायरेक्टली जुड़कर इसका लाभ उठा सकते हैं। जैसे ही नई एप लॉंच होगी, कोई भी व्यक्ति इसे एन्ड्रायड या आईफोन में डाउनलोड कर इसका प्रयोग कर सकते हैं। एप के फीचर्स को लेकर उन्होने बताया कि केवल एक क्लिक से नागरिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कान्टैक्ट और आपातकालीन सेवाओं के नम्बर प्राप्त किए जा सकते हैं। इसी प्रकार जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, दुकाने व प्रतिश्ठान तथा विभिन्न तरह के लाईसेंस प्राप्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। विभिन्न तरह के टैक्स व ड्यूज की पेमेंट भी ऑनलाईन ही की जा सकती है।

उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त ट्रांसपोर्टेषन सेवा से जुड़ी जानकारी जैसे बसों व रेलवे की समय सारणी, उनके रूटस के मैप, टैक्सी व ऑटो के भाड़े की जानकारी भी ली जा सकती है। षहर में चल रहे सिटीजन सर्वे और उसे लेकर नागरिकों के ओपीनियन, नागरिक सेवाओं से संबंधित षिकायतें एवं उनके निवारण की जानकारी व स्टेटस अपडेट भी देखे जा सकते हैं। इसी प्रकार नागरिक, कला, संगीत व ड्रामा जैसे अपनी पसंद के क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ नजदीकी अस्पताल, क्लीनिक, हैल्थ सैंटर तथा स्वास्थय से संबंधित सेवाओं की विभिन्न तरह की जानकारी ले सकते हैं।

– आशुतोष गौतम, महिन्द्र

Advertisement
Advertisement
Next Article