Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सावधान! Gangrene की भी वजह बन सकती है स्मोकिंग

11:08 AM Mar 18, 2024 IST | Aastha Paswan

Smoking: धूम्रपान और सिगरेट का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक है। सिगरेट के सेवन से हृदय, फेफडों पर नकारात्मक असर पड़ता है। कैंसर, मधुमेह, नपुंसकता और गर्भवती महिलाओं और भ्रूण को जोखिम हो सकता है। इससे न केवल फेफड़ों को नुकसान होता है बल्कि शरीर को कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

Highlights

न करें  Smoking

Smoking एक ऐसी आदत है, जिसका नुकसान सिर्फ पीने वाले को ही नहीं, बल्कि आसपास रहने वालों को भी झेलना पड़ता है। कई लोगों के लिए ये टेंशन रिलीज करने का जरिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिगरेट में तंबाकू होता है, जिसमें एक पदार्थ निकोटिन होता है और यही एडिक्शन की वजह बनता है। सिगरेट के धुएं के माध्यम से हमारी बॉडी में जाकर यह हमारे ब्रेन और नर्व्स पर असर डालता है। जिससे अच्छा और रिलैक्स फील होता है। फिर हमारा मन बार-बार स्मोकिंग करने का होता है, लेकिन हर बार Smoking करने से पहली बार जितना अच्छा नहीं फील होता और लोग उसी एहसास को महसूस करने के लिए और ज्यादा सिगरेट पीने लगते हैं। इस तरह से इसकी लत लग जाती है। जिसके बाद इसे छोड़ना बहुत मुश्किल हो जाता है।

Advertisement

Smoking के नुकसान

जब सिगरेट का तंबाकू जलता है, तो कई सारी खतरनाक गैसें रिलीज होती हैं, जिसमें कार्बन मोनोक्साइडड, सल्फर ऑक्साइड जैसी और भी गैसें शामिल हैं। ये गैसें हमारी बॉडी में पहुंचकर सांस की नलियों और फेफड़ों को डैमेज करना शुरू कर देती हैं। इससे सीपीओडी के साथ अस्थमा के लक्षण भी उभर सकते हैं। साथ ही बहुत ज्यादा बलगम की दिक्कत भी हो सकती है। इसके अलावा 300 से भी ज्यादा केमिकल्स रिलीज होते हैं, जो कैंसर की वजह बन सकते हैं।

Smoking लंग कैंसर की सबसे बड़ी वजह है। स्मोकिंग के कारण जो धुआं फेफड़ों में जाता है, उसमें कुछ ऐसे अधजले कण भी शरीर में गहराई में पहुंचकर ब्लड वेसेल्स में चले जाते हैं और उन्हें ब्लॉक करना शुरू कर देते हैं, जिससे हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं पैरों की नसों के ब्लॉक होने से गैंगरीन की प्रॉब्लम हो सकती है।

महिलाओं में Smoking के नुकसान

ऐसा नहीं है कि महिलाओं में स्मोकिंग के कुछ कम नुकसान देखने को मिलते हैं। उन्हें भी ऐसे ही खतरे होते हैं। साथ ही साथ स्मोकिंग से उनकी फर्टिलिटी पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है, तो उस दौरान Smoking करने से बच्चे की सेहत भी प्रभावित होती है। अगर आप प्रेग्नेंट नहीं हैं, तो आगे चलकर आपको कंसीव करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Smoking से होने वाले नुकसान के लक्षण

लंग्स डैमेज होने से थकान महसूस होना, बहुत ज्यादा बलगम बनना. शरीर में दर्द रहना, सुबह के समय खांसी और खांसी में खून आना, वजन कम होना, सांस फूलना इन लक्षणों के नजर आने पर जितना जल्द डॉक्टर से मिलें, उनता अच्छा होगा। डॉक्टर मरीज को देखते हुए PFT, सीटी स्कैन या एक्सरे जैसी तकनीकों के मदद से स्थिति की गंभीरता का पता लगाकर इलाज शुरू कर सकते हैं

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article