देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Punjab: सेना से भागा व्यक्ति गिरफ्तार, 12 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद
09:12 PM Sep 15, 2024 IST | Shubham Kumar
Punjab: पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को कहा कि पुलिस ने सेना से भागे एक व्यक्ति के पास से 12 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। यादव ने कहा कि अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी पाकिस्तान से संबद्ध हेरोइन तस्करी रैकेट का एक बड़ा सदस्य है। तरनतारन के कासेल गांव का निवासी फौजी अगस्त 2024 से फरार था, जब 33 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के बाद उसके साथी सरताज को जम्मू बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया था।
Advertisement
दुबई से इस गिरोह को कर रहा संचालित
यादव ने कहा कि इस गिरोह का जाल अन्य देशों में फैला है और इसकी अगुवाई तरनतारन के मियांपुर गांव का अमृतपाल सिंह बाथ कर रहा है जो फिलहाल दुबई से इस गिरोह को संचालित कर रहा है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि विश्वसनीय खुफिया सूचना पर पंजाब पुलिस की ‘काउंटर इंटेलीजेंस (जालंधर)’ ने जालंधर के कांगलीवाल गांव में नहर के पुल पर एक विशेष नाका लगाया और 200 ग्राम हेरोइन जब्त कर फौजी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी की निशानदेही तथा और जांच करने पर तरनतारन से जोधपुर जाने वाली सड़क (लिंक रोड) पर एक स्थान से 12.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।
Advertisement
अखनूर सेक्टर से खरीदी थी 50 किलोग्राम हेरोइन
सहायक महानिरीक्षक (काउंटर इंटेलिजेंस) नवजोत सिंह महल ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने और उसके सहयोगी ने पिछले महीने अखनूर सेक्टर से 50 किलोग्राम हेरोइन खरीदी थी, जिसमें से 33 किलोग्राम हेरोइन उसके सहयोगी सरताज के पास थी लेकिन उसे जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अपने साथी की गिरफ्तारी के बाद फौजी ने बाकी हेरोइन को एक सुनसान स्थान पर छिपा दिया था।
Advertisement
Advertisement

Join Channel