टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

विश्व में अब तक 44 करोड़ हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 59.7 लाख मरीजों ने गंवाई जान

विश्व में अब तक कोरोना के मामलों की संख्या 440,135,669 तक पहुंच गयी। वहीं अब तक 5,972,440 मरीज संक्रमण के चलते जान गवा चुके हैं, जबकि टीके की कुल संख्या बढ़कर 10,554,055,080 हो गई है।

09:54 AM Mar 03, 2022 IST | Desk Team

विश्व में अब तक कोरोना के मामलों की संख्या 440,135,669 तक पहुंच गयी। वहीं अब तक 5,972,440 मरीज संक्रमण के चलते जान गवा चुके हैं, जबकि टीके की कुल संख्या बढ़कर 10,554,055,080 हो गई है।

विश्व में 44 करोड़ लोग अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 59.7 लाख पहुंच गई है। वैश्विक महामारी से बचाव के लिए दुनिभर में अब तक एंटी कोविड वैक्सीन की कुल 10.55 अरब डोज दी जा चुकी हैं।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटीयूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने गुरुवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में बताया किया कि वर्तमान में वैश्विक मामलों की संख्या 440,135,669 तक पहुंच गयी। वहीं अब तक 5,972,440 मरीज संक्रमण के चलते जान गवा चुके हैं, जबकि टीके की कुल संख्या बढ़कर 10,554,055,080 हो गई है।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए आगे आया NDRF, युद्ध प्रभावित क्षेत्र में भेजी राहत सामग्री

सीएसएसई के अनुसार, 79,143,710 मामलों और 954,512 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। मामलों के मामले में दूसरा सबसे प्रभावित देश भारत (42,938,599 संक्रमण और 514,246 मौतें) है, इसके बाद ब्राजील (28,846,495 संक्रमण और 650,254 मौतें) का स्थान है।
50 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश फ्रांस (23,017,711), यूके (19,166,049), रूस (16,353,868), जर्मनी (15,174,376), तुर्की (14,206,121), इटली (12,867,918), स्पेन (11,054,888), अर्जेंटीना (8,912,317) हैं, ईरान (7,066,975), नीदरलैंड (6,620,593), कोलंबिया (6,067,023), पोलैंड (5,694,767), इंडोनेशिया (5,630,096), मैक्सिको (5,521,744), जापान (5,143,818) और यूक्रेन (5,040,518) हैं।
रूस (346,197), मेक्सिको (318,531), पेरू (210,744), यूके (162,278), इटली (155,214), इंडोनेशिया (149,036), फ्रांस (139,781), कोलंबिया (138,899) ईरान (137,267), अर्जेंटीना (126,390), जर्मनी (123,311), यूक्रेन (112,459), पोलैंड (111,864) और स्पेन (100,037) ऐसे देश हैं, जहां एक लाख से अधिक लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article