For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sobhita Dhulipala ने शेयर की ‘पेली कुथुरु’ रस्म की तस्वीरें, सुर्ख लाल साड़ी और चूड़ियों की टोकरी ने खींचा ध्यान

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी के रस्में शुरू हो चुकी हैं। सोभिता ने अपनी मां और दादी के पुराने गहने पहने हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोभिता धुलिपाला लाल साड़ी में नजर आ रही हैं और लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग सामंथा को काफी मिस कर रहे हैं।

04:31 AM Dec 03, 2024 IST | Priya Mishra

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी के रस्में शुरू हो चुकी हैं। सोभिता ने अपनी मां और दादी के पुराने गहने पहने हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोभिता धुलिपाला लाल साड़ी में नजर आ रही हैं और लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग सामंथा को काफी मिस कर रहे हैं।

sobhita dhulipala ने शेयर की ‘पेली कुथुरु’ रस्म की तस्वीरें  सुर्ख लाल साड़ी और चूड़ियों की टोकरी ने खींचा ध्यान

शोभिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

अब एक्ट्रेस ने अपनी संस्कृति से जुड़ी एक और रस्म की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर शोभिता ने तस्वीरों की एक गैलरी शेयर की है, जिसमें वह लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। ट्रेडिशनल साड़ी और ज्वैलरी एक्ट्रेस के लुक की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘पेली कुथुरु’।

शोभिता धुलिपाला का ट्रेडिशनल अंदाज

शोभिता धुलिपाला ने इस रस्म के लिए लाल रंग की साड़ी के साथ फुल स्लीव ब्लाउज आउटफिट पहना था। एक फोटो में परिवार के सदस्य उनके पैरों में हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य फोटो में सभी उन्हें आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। एक फोटो में वह हाथ में चूड़ियों की टोकरी पकड़े बेहद प्यारी लग रही हैं। एक्ट्रेस की फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘शोब्स आप सबसे खूबसूरत हैं।’ एक ने लिखा, ‘आप कुछ भी पहनें आप हमेशा क्यूट लगती हैं।’

Advertisement

नागा चैतन्य और शोभिता की शादी नजदीक आ रही है। दोनों पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि खूबसूरत जोड़ा 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएगा। फिलहाल प्री-वेडिंग रस्में चल रही हैं। हाल ही में शोभिता ने अपने हल्दी समारोह की तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की थीं। अब उन्होंने अपनी पेली कुथुरु रस्म की झलकियां दिखाई हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sobhita (@sobhitad)

शोभिता और नागा की लव स्टोरी

नागा चैतन्य और सोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आपको बता दें कि 8 अगस्त को नागा चैतन्य ने सोभिता धुलिपाला से सगाई की थी। नागा चैतन्य की पहली शादी साल 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। इस शादी के चार साल बाद साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया। इसके कुछ महीने बाद 2022 में चैतन्य की मुलाकात ‘मेड इन हेवन’ स्टार सोभिता से हैदराबाद में हुई। उस वक्त एक्ट्रेस हैदराबाद में अपनी फिल्म ‘मेजर’ का प्रमोशन कर रही थीं। बताया जाता है कि इसी दौरान सोभिता ने नागा चैतन्य और अपने कुछ दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया। इसी पार्टी के दौरान उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और जल्द ही दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे।

Advertisement
Author Image

Priya Mishra

View all posts

Advertisement
×