India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

कश्मीर के मशहूर शारदा मंदिर में नवरात्रि के मौके पर आज़ादी के बाद पहली बार छाया भक्ति का रंग

10:42 AM Oct 18, 2023 IST
Advertisement

आजादी के बाद पहली बार कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के शारदा मंदिर में नवरात्रि के मौके पर प्रार्थना की जा रही है। इस वीडियो में एक पुजारी को मां शारदा की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। इसे देखने के बाद लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के अनुसार, 1947 के बाद से कश्मीर के प्रतिष्ठित शारदा मंदिर में आयोजित होने वाली पहली नवरात्रि पूजा एक आध्यात्मिकमहत्व की बात है। अमित शाह ने अपने एक पोस्ट में दावा किया कि उन्हें 23 मार्च, 2023 को पुनर्रुद्धार के बाद इस मंदिर को फिर से खोलने का अवसर मिला।

यह न केवल घाटी में शांति की बहाली का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे राष्ट्र की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आग को फिर से जगाने का भी प्रतिनिधित्व करता है। उन्होनें ये भी कहा कि, इसी साल चैत्र नवरात्रि में भी यह पूजा की गई और अब शारदीय नवरात्रि में भी माता की भक्ति यहां चारों ओर छाई हुई है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट किया, यह बहुत बड़ी बात है। माँ शारदे आप सभी पर कृपा करें। एक यूजर ने कमेंट किया, घाटी में शांति है।

Advertisement
Next Article