India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

क्या आपने Maggi के इस अजीबोगरीब रेसिपी को Try किया है ? वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे दंग...

05:02 PM Oct 03, 2023 IST
Advertisement

सोशल मीडिया पर आए-दिन खाने-पीने की टेस्टी वीडियो या पोस्ट शेयर होती रहती है, साथ ही कई बार उनको बनाने का तरीका भी शेयर किया जाता है। अब इसी से जुड़ी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मैगी को अजीबोगरीब तरीके से बनाता दिखा रहा है। लेकिन इस बार लोग रेसिपी को देखकर भड़क गए हैं।

मैगी हो या पास्ता ये एक मजेदार चीज है, जो हर किसी को खाना पसंद है। साथ ही ये जल्दी बन जाने वाली चीज है। यही वजह कि लोग इन दोनों को खाना खूब पसंद करते है। आधी रात में लोग इसे ही बनाकर खाना पसंद करते हैं। आपने देखा होगा कि अगर कभी लोगों का मन खाना बनाने को नहीं करता तो वो कुछ ही मिनटों में मैगी बना लेते हैं और अपनी भूख मिटा लेते हैं। वैसे मैगी के बारे में कहा जाता है कि ये दो मिनट में बन जाती है। बच्चे भी मैगी बड़े चाव से खाते हैं। वैसे तो लोग मैगी को कई तरीकों से बनाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर आजकल एक एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मैगी को अजीबोगरीब तरीके से बनाती दिखा रही है। लेकिन इस बार लोग रेसिपी को देखकर भड़क गए हैं। उस वीडियो में मैगी बनाने का जो तरीका दिखाया गया है, उस तरीके से तो आपने मैगी न किसी को बनाते देखा होगा और न ही खाते।

आपने मैगी को पानी में डालकर बनाते हुए खूब देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी मैगी को तेल में भूनकर बनाते देखा है ? जी हां आपने सही पढ़ा। हालांकि ये एक अजीबोगरीब रेसिपी है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि शख्स कैसे पहले गर्म तेल में मैगी को डाल देता है और उसे फ्राई कर लेता है। जब मैगी अच्छी तरह से लाल हो जाती है तो वह उसे एक बर्तन में निकाल लेता है और उसके बाद उसमें प्याज, मिर्च और टमाटर बारीक काटकर डाल देता है। इसके बाद वह उसमें नींबू का रस भी डाल देता है और थोड़ा सा सॉस, नमक और मैगी मसाला भी डालता है, फिर वह उसे अच्छी तरह मिक्स कर देता है और चम्मच से निकाल-निकाल कर खाने लगता है।

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर मैगी की इस मजेदार रेसिपी को वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे अब तक करोड़ो में लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वहीं कई लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया हैं। इसी के साथ लोग अच्छे और बूरे दोनों तरह के कमेंट कर रहे हैं।

 

Advertisement
Next Article