India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Africa में शख्स ने मच्छरों से बनाया बर्गर, फिर मजे से चबा-चबा कर खा गया! Watch Disgusting Video

12:00 PM Oct 11, 2023 IST
Advertisement

सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब खाने पीने से जुड़ी वीडियो शेयर होती है। वहीं हाल ही में एक बर्गर की टिक्की बनाने के लिए तकरीबन 5 लाख मच्छरों को इकट्ठा किया जाता है। फिर उसे अच्छे से मिलाया जाता है। इसके बाद मच्छरों को तावा पर तेल की मदद से पकाया जाता है। हालांकि अब लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरानी में हैं।

जब भी हम मच्छरों के बारे में सोचते हैं तो हमारा मुंह बन जाता है क्योंकि मच्छरों से जुड़ा हमारा अनुभव बहुत खराब होता है। मच्छर हमें परेशान करता है, काटता है जिससे हमारी नींद खराब होती है। खैर मच्छर से जुड़ा एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में बताया गया है कि मच्छर से बने बर्गर को यहां लोग  खाना पसंद हैं। यह वीडियो अफ्रीका का बताया जा रहा है। जहां लोग मच्छरों को पकड़ कर उसकी टिक्की बनाते हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा।
उसे फिर तल कर बर्गर के साथ मिलाकर खाते हैं। जानकारी के मुताबिक इस बर्गर को लोग काफी पसंद भी करते हैं।

 

बता दें लोगों का मानना है कि इस बर्गर में बहुत ही ज्यादा प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में मच्छर वाले बर्गर का स्वाद बेहतरीन होता है, और साथ ही इस बर्गर को लोग बड़े चाव से खाते हैं। दरअसल बरसात के मौसम में हर साल बैक्टीरिया झील के पानी से मच्छर पैदा होते हैं और झुंड बनाकर घूमते हैं। ऐसे में स्थानीय लोग इन मच्छरों को पकड़कर जमा कर लेते हैं। फिर आपस में मिलाकर तावा पर फ्राई पैन पर पकाते हैं।

आपके जानकारी के लिए बता दें, इस बर्गर की टिक्की को बनाने के लिए तकरीबन 5 लाख मच्छरों को इकट्ठा किया जाता है। फिर उसे अच्छे से मिलाया जाता है। मच्छरों को मिलाने के बाद उसे तावा पर अच्छे से फ्राई कर उसे पकाया जाता है।

Advertisement
Next Article