India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

शादी के 6 दिन बाद ही ससुरालवालों ने कर दी दुल्हन की विदाई, पूरा मामला कर देगा हैरान

05:52 PM Oct 18, 2023 IST
Advertisement

शादी, दो लोगों के साथ ही दो परिवारों का भी मिलन होता है। शायद ये ही कारण है कि आज भी भारत में कई परिवार अरेंज मैरिज को प्रमुखता देते है। लेकिन कभी-कभी अरेंज मैरिज में कुछ ऐसे सच छुपा दिए जाते है, जो पूरे रिश्ते को खत्म कर देते है। अब ऐसा ही एक मामला मुरादाबाद से सामने आया है, जहां शादी के 6 दिन बाद ही कुछ ऐसा हुआ कि लड़के वालों ने नई नवेली बहू को उसके घर वापस छोड़ दिया।

दरअसल, ये मामला मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अगवानपुर का है। जहां अगवानपुर की रहने वाली युवती की शादी एक सप्ताह पहले मुगलपुरा क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। युवती के मां बाप गरीब हैं। इसलिए उन्होंने शादी समारोह में कुछ ही लोगों को बुलाया था। लेकिन शादी के 6 दिन बाद ही लड़के वालों ने दुल्हन को विदा कर उसे उसके मायके पहुंचा दिया।

दरअसल, बीते रविवार को दुल्हन को लेबर पेन हुआ तो उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दुल्हन ने लड़की को जन्म दिया। इस खबर के बाद दूल्हन के मां-बाप को भी इस बारे में खबर दी गई। वहीं, लड़के ने दुल्हन के माता-पिता पर आरोप लगाया कि उसे धोखा देकर निकाह करा दिया है। इसके बाद युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। उसने ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद पति ने युवती को तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिए।

जिसके बाद युवती बच्ची को लेकर अपने प्रेमी के घर बैठ गई। प्रेमी और उसके परिवार के लोगों ने युवती को बाहर निकालने का प्रयास किया। हद तो तब हो गई जब प्रेमी ने युवती से विवाह करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती की मां ने अगवानपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत बैठी। जिसमें तय हुआ कि प्रेमी युवती से निकाह करेगा।

Advertisement
Next Article