India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

7 महीने की गर्भवती को पुलिस दबोच लाई Jail, दिनभर छटपटाती महिला पर किसी ने नहीं किया रहम

11:01 AM Oct 16, 2023 IST
Advertisement

बता दें कानपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ने बताया कि पुलिस वालों ने उसकी एक न सुनी और जिसकी शिकायत उसने उच्च अधिकारियों से की है।

कानपुर: इस मामले में यूपी के कानपुर से एक पुलिस का चेहरा सामने आया है। आपको बता दें बीते शनिवार को कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत रैली निकाली थी।इसी बीच कानपुर पुलिस की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस वालों ने 7 महीने की गर्भवती महिला को गाड़ी में डालकर थाने ले आई। इसके बाद महिला ने लगभग 10 घंटे तक थाने में बिताया। इस दौरान महिला दर्द से छटपटाती रही।

पुलिस वालों ने नहीं किया रहम

बता दें महिला ने पुलिस पर यह इल्जाम लगाया कि उन्होंने उसे तकरीबन 10 घंटे तक थाने में बिठाए रखा। इस दौरान पुलिस उसे धमकाती रही और वीडियो बनाती रही। आगे महिला ने बताया कि पुलिस ने 1 दर्जन से अधिक कागजों पर उसे साइन करवाया और रात 12:30 बजे थाने से छोड़ दिया। इस दौरान वह दिनभर दर्द से छटपटाती रही, लेकिन पुलिस वालों ने उस पर कोई रहम नहीं किया। इसके अगले दिन महिला अपने पति के साथ पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची और अपने ऊपर हुए अत्याचारों को उच्च अधिकारियों को बताया।

एसपी को सौंपी गई मामले की जांच

एडीसीपी पूर्वी शिवाजी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में दरोगा दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। मैंने पूछा तो उन्होंने बताया कि महिला बीमार थी। उसे अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल एसपी को यह जांच सौंपी गई है और उसी के आधार पर यह कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी।

Advertisement
Next Article