India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

इतिहास में सबसे रहस्यमय तरीके से गायब हुए ये लोग, इनकी गुमशुदगी ने दुनिया के उड़ा दिए होश

04:31 PM Oct 11, 2023 IST
Advertisement

पुराने समय से ही गुमशुदगी की खबरें लोगों के बीच आम बनी हुई है। हालांकि आज के समय में टेक्नोलॉजी इतनी हाई है कि लोगों का पता थोड़ी सी कोशिश के साथ ही लगाया जा सकता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने वाले है, जो रहस्यमय तरीके से गायब हुए और फिर कभी नहीं मिले। यहां तक की इनकी गुमशुदगी ने अधिकारियों, प्रियजनों और आम जनता को भी चौंका दिया था।

ग्लेन मिलर

मिलर 1930 और 1940 के दशक में एक प्रसिद्ध संगीतकार थे, जो सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले बड़े बैंडों में से एक को लीड करते थे। वह वर्ल्ड वार-2 के दौरान अमेरिकी सैनिकों का मनोरंजन करने के लिए यूरोप जा रहे थे जब उनका विमान इंग्लिश चैनल के ऊपर गायब हो गया। ऐसा माना जाता है कि तूफान के कारण, मौसम काफी खराब हो गया था और इससे उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्भाग्य से, मिलर कभी नहीं मिले, और उनका गायब होना एक रहस्य बना गया।

मार्विन क्लार्क

संयुक्त राज्य अमेरिका में गायब होने की सबसे फेमस कहानियों में से एक है मार्विन क्लार्क की। वे 30 अक्टूबर, 1926 को अपनी बेटी से मिलने के लिए पोर्टलैंड, ओरेगॉन में बस में चढ़े और फिर कभी नहीं दिखे। उनका मामला अमेरिकी इतिहास का सबसे पुराना एक्टिव लापता व्यक्ति का मामला है।

राउल वालेनबर्ग

बुडापेस्ट में रहने वाले स्वीडिश वास्तुकार और राजनयिक राउल वालेनबर्ग, द्वितीय विश्व युद्ध की अराजकता के बीच हजारों यहूदियों की सुरक्षा में अपने किये गए कामों के कारण एक बडे और फेमस शख्स के रूप में उभरे थे। लेकिन दुर्भाग्य से, 1945 में, उन्हें सोवियत द्वारा पकड़ लिया गया, जिसके बाद वे गायब हो गए। वहीं, सोवियत ने दावा किया कि वॉलनबर्ग की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई, फिर भी उनके परिवार का मानना ​​​​है कि उन्होंने वर्षों तक सोवियत कारावास का सामना किया था।

लियोनेल क्रैब

लियोनेल क्रैब ब्रिटिश नौसेना में गोताखोर थे, इन्हें 1956 में एक सोवियत जहाज़ पर टोही मिशन के लिए नियुक्त किया गया था। वह तैयार हुआ, गोता लगाया, और फिर कभी नहीं देखा गया।

जिम सुलिवन

इस अमेरिकी गायक ने दो एल्बम जारी किए लेकिन उन्हें वैसा फेम नहीं मिला जैसा उन्हें चाहिए था। 1975 में, उन्होंने मेक्सिको की यात्रा की और बिना किसी सुराग के गायब हो गए। उसका गिटार, कपड़े और पैसे सभी उनकी कार में पाए गए।

थियोडोसिया बूर अल्स्टन

ये मामला, अमेरिकी संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति आरोन बूर की बेटी थियोडोसिया से जुड़ा है। जब अल्स्टन यूरोप की यात्रा करने के बाद 1813 में पैट्रियट पर सवार होकर वापस अमेरिका आ रही थी, तो बीच में ही उनकी नाव गायब हो गई और वे फिर कभी नहीं देखी गई। कुछ का मानना ​​है कि जहाज पर समुद्री डाकुओं ने हमला किया था।

Advertisement
Next Article