W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sodhi Gurcharan Singh की हालत नाजुक, 19 दिनों से खाना-पीना छोड़ा, दोस्त ने सुनाई दर्द भरी दास्तां

सोडी गुरचरण सिंह की हालत नाजुक, 19 दिनों से भूखे-प्यासे

04:03 AM Jan 12, 2025 IST | Anjali Dahiya

सोडी गुरचरण सिंह की हालत नाजुक, 19 दिनों से भूखे-प्यासे

sodhi gurcharan singh की हालत नाजुक  19 दिनों से खाना पीना छोड़ा  दोस्त ने सुनाई दर्द भरी दास्तां
Advertisement

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अपने किरदार सोढ़ी के लिए घर-घर में मशहूर गुरुचरण सिंह की हालत काफी नाजुक है। एक्टर अस्पतासल में भर्ती हैं, मंगलवार को अभिनेता ने अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। उनकी हालत देख उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे और चिंता करने लगे थे कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। अब गुरुचरण सिंह की करीबी दोस्त सोनी ने उनकी हालत पर अपडेट साझा किया है और बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और पहले से भी ज्यादा बिगड़ गई है।

नहीं खा रहे खाना

बेहद लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के गुरुचरण सिंह उर्फ ​​सोढ़ी की हालत बेहद खराब है। सीधे शब्दों में कहें तो उनकी हालत वाकई बहुत गंभीर है। इस बात का खुलासा उनकी दोस्त सोनी ने द विक्की लालवानी शो में दिए इंटरव्यू में किया। सोनी ने बताया कि वह मानसिक शांति खो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि गुरुचरण की मां का हाल बेहाल है। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुचरण ने 19 दिनों से खाना-पीना बंद कर दिया है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार के सदस्यों ने पिछली रात से अपने फोन स्विच ऑफ कर रखे हैं। दो दिनों से वो उनके संपर्क में नहीं हैं, ऐसे में उनकी चिंता और बढ़ गई है। साथ ही सोनी ने बताया कि वो इससे पहले उनकी मां के साथ जुड़ी हुई थीं और उनके स्वास्थ का हाल उन्हीं से पूछा करती थीं।

सरकारी अस्पताल में चल रहा इलाज

सोनी ने बताया कि पहले उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में दिखाया गया और फिर वो घर आ गए, लेकिन घर आने पर फिर से तबीयत खराब हुई और उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाना पड़ा। सरकारी अस्पाल में एक्टर का इलाज जारी है। गुरुचरण सिंह की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। एक्टर ने खुद इस बात का कुछ दिनों पहले खुलासा किया था कि वो काम की तलाश में हैं और उनके ऊपर काफी कर्ज भी है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

Advertisement
×