W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लोकसभा चुनाव : शिवसेना ने महाराष्ट्र के लिए 21 उम्मीदवारों की घोषणा की

NULL

06:01 PM Mar 22, 2019 IST | Desk Team

NULL

लोकसभा चुनाव   शिवसेना ने महाराष्ट्र के लिए 21 उम्मीदवारों की घोषणा की

मुंबई : शिवसेना ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने 23 सीटों के कोटे में से 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने अधिकांश सीटों पर मौजूदा सांसदों को ही उतारा है। मुंबई में पार्टी ने मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत, मुंबई दक्षिण-मध्य से राहुल शेवाले और मुंबई उत्तरपूर्व से गजानन कृतिकर को उम्मीदवार बनाया है।

Advertisement

मुंबई की बची तीन सीटें गठबंधन के उसके साथी भाजपा के पास है। कोंकण क्षेत्र से, पार्टी ने थाणे से राजन विचारे, कल्याण से श्रीकांत शिंदे, रायगढ़ से केंद्रीय मंत्री अनंत गीते, रत्नागिरी-सिधुदुर्ग से विनायक राऊत को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पार्टी ने कोल्हापुर सीट से संजय मंडालिक, हटकानंगाले से धर्यशील माने, शिर्डी से सदाशिव लोखांडे, शिरूर से शिवाजीराव अधलराव, औरंगाबाद से चंद्रकांते खर और मवाल से श्रीरंग बर्ने को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं पूर्वी महाराष्ट्र में, यवतमाल-वाशिम से भावने गवली, बुलढ़ाना से प्रतापराव जाधव, रामटेक से क्रुपाल तुमाने, अमरावती से आनंदराव अदसुल, परभणी से संजय जाधव, हिंगोली से हेमंत पाटिल और ओस्मानाबाद से आमराजे निमबाल्कर को उम्मीदवार बनाया गया था।

Advertisement

वरिष्ठ शिवसेना नेता और उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि दो अन्य सीटों पालघर और सतारा के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अगले कुछ दिनों में की जाएगी। भाजपा-शिवसेना गठबंधन के तहत, दोनों पार्टियां यहां की 48 संसदीय सीट में से 25:23 के अनुपात से चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने गठबंधन के अपने पांच छोटे दलों के लिए कोई सीट नहीं छोड़ी है।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×