For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Soft makeup looks of Ambani ladies: दिवाली पर ट्राई करें अंबानी लेडीज के ये मेकअप लुक्स

08:18 AM Oct 24, 2024 IST | Priya Mishra
soft makeup looks of ambani ladies  दिवाली पर ट्राई करें अंबानी लेडीज के ये मेकअप लुक्स

अंबानी परिवार की महिलाएं इतनी अमीर होने के बाद भी अपने कल्चर से जुड़ी रहती हैं। हर मौके पर उनके आउटफिट्स और मेकअप भारतीयता को दर्शाते हैं।

आप भी उनके मेकअप लुक्स से इस दिवाली पर इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

अगर आप दिवाली के खास मौके पर अंबानी लेडीज के मेकअप लुक को रिक्रिएट कर लिया, तो आप भी किसी अमीर घराने की बहू लगेंगी।

आज हम आपको अंबानी लेडीज के इंस्पायरिंग मेकअप लुक्स के बारे में बताएंगे, जो करवाचौथ के मौके पर आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे।

न्यू ब्राइडल ग्लो मेकअप

इस मेकअप लुक के लिए राधिका ने बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ मस्कारा आई मेकअप लुक रिक्रिएट किया है। इसके साथ उन्होंने गालों पर हल्का टिंट और रेड बिंदी से लुक कंप्लीट किया है।

न्यूड मेकअप लुक

आजकल न्यूड मेकअप बहुत ही ट्रेंड में है। अगर आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको ईशा अंबानी के इस मेकअप लुक को जरूर रिक्रिएट करना चाहिए।

ग्लिटर आई मेकअप लुक

एक सिंपल बेस के साथ आंखों पर ग्लिटर आई मेकअप बहुत ही कमाल का लगता है। इसके लिए अपनी स्किन टोन का फाउंडेशन अप्लाई करें। इसके साथ अपने आउटफिट से मैचिंग आई शैडो अप्लाई करें। साथ में ग्लिटर अप्लाई करें।

नोमेकअप लुक

जिन लोगों को रॉयल लुक के साथ लाइटवेट मेकअप करना पसंद है, उनके लिए नीता अंबानी का ये नोमेकअप लुक रिक्रिएट करना चाहिए। इस मेकअप लुक के साथ आप हर तरह के आउटफिट में खिली-खिली नजर आएंगी।

पीची मेकअप लुक

आजकल पीची मेकअप भी काफी ट्रेंड में है। अगर आपका स्किन टोन बहुत ही लाइट है, तो आपके लिए ये मेकअप बेस्ट रहेगा। इसके साथ आप लाइटशेड के आउटफिट्स को कैरी कर सकती हैं।

ग्लिटर लिप शेड विद मस्कारा आई

अगर आप अपने मेकअप से रिच दिखना चाहती हैं, तो आपको मैट फिनिश मेकअप बेस के साथ ग्लिटर लिपस्टिक और बोल्ड मस्कारा आई वाला ये मेकअप लुक ट्राई करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Priya Mishra

View all posts

Advertisement
×