2019 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा आज रात, जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में
साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण 2 जुलाई यानि आज होने जा रहा है। इससे पहले जनवरी में सूर्य ग्रहण का नजारा देखा गया था।
07:51 AM Jul 03, 2019 IST | Desk Team
साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण 2 जुलाई यानि आज होने जा रहा है। इससे पहले जनवरी में सूर्य ग्रहण का नजारा देखा गया था। मिली जानकारी के मुताबिक यह ग्रहण 2 जुलाई की रात करीब 10.25 बजे से दिखना शुरू हो जाएगा। जोकि 4 मिनट और 33 सेकेंड्स तक रहेगा। इसके बाद 12 बजकर 53 मिनट पर ग्रहण का मध्य होगा और रात 3 बजकर 21 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा। बता दें कि इस जुलाई के बाद अगला सूर्य ग्रहण साल 2020 में देखने को मिलेगा।
Advertisement
जैसा की यह सूर्यग्रहण भारतीय समय के अनुसार आधी रात को होगा। इस वजह से भारत में इसका नाजारा नहीं देखा जा सकेगा। हालांकि नासा इस पूर्ण सूर्यग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। इसके साथ ही तस्वीरें भी जारी की जाएंगी।
क्या है सूर्य ग्रहण?
जानकारी के लिए बता दें कि सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। इसके मुताबिक जब सूर्य का चक्कर लगाते हुए चंद्रमा और पृथ्वी एक साथ सूर्य की सीधे में आ जाते हैं तब एक बेहद खास स्थिति हो जाती है जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस स्थिति में सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है जिसकी वजह से रात जैसी मालूम होती है।
पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा इन देशों में
ला सेरेना, सैन जुआन, ब्रागाडो, जूनिन औररियो कुआर्टो, चिली और अर्जेंटीना के कुछ शहर हैं जहां से सूर्यग्रहण दिखाई देगा। चिली में सैंटियागो, ब्राजील में साओ पाउलो, अर्जेंटीना में ब्यूनस आयर्स, पेरू में लीमा, उरुग्वे में मोंटेवीडियो और पैराग्वे में असुनसियन कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहाँ सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।
Advertisement