Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

1971 के युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों को होने वाले पुरस्कार समारोह में किया जाएगा सम्मानित : असम सरकार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भाग लेने वाले सैनिकों को सम्मानित करने के लिए 23 अप्रैल को एक पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा।

01:54 PM Apr 19, 2022 IST | Desk Team

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भाग लेने वाले सैनिकों को सम्मानित करने के लिए 23 अप्रैल को एक पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भाग लेने वाले सैनिकों को सम्मानित करने के लिए 23 अप्रैल को एक पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। सरमा ने आगामी कार्यक्रम के बारे में मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।
Advertisement
मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि पूर्वोत्तर क्षेत्र के कई अधिकारियों और रक्षा कर्मियों ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन फिर भी हम उनके बलिदान और प्रदर्शन के बारे में बहुत कम जानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, इन अधिकारियों ने मुक्ति वाहिनी के हजारों स्वतंत्रता सेनानियों को पाकिस्तानी सेना से मुकाबला करने के लिए प्रशिक्षित किया।
जबकि पूर्वोत्तर राज्यों के हजारों सुरक्षा कर्मियों और नागरिकों ने 9 महीने लंबे बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान ‘मुक्ति योद्धा’ (बांग्लादेश के स्वतंत्रता सेनानियों) की मदद की और 20,00,000 से अधिक बांग्लादेशी शरणार्थियों ने त्रिपुरा, मेघालय और असम में शरण ली
Advertisement
Next Article